इंदौर
इंदौर। इंदौर में शुक्रवार से ही तेज बारिश का दौर जारी है। जिससे यशवंत सागर भी लबालब हो गया है। शनिवार सुबह यशवंत सागर के सभी 6 गेट खोल दिए थे। वहीं अभी 5 गेट खुले हुए हैं। यशवंत सागर में पिछले दिनों हुई बारिश में एक गेट खोला था। शुक्रवार को हुई बारिश रात में ही दूसरा गेट भी खोला गया। वहीं सुबह तक तालाब से पानी ओवरफ्लो होने पर सभी 6 गेट खोल दिए गए थे। जिसमें से अभी एक गेट बंद किया है 5 गेट अभी भी खुले हैं।
61 सालों का रिकार्ड टूटा
इंदौर में बीते 24 घंटे में हुई बारिश ने पिछले 61 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस दौरान शहर में 6 से 7 इंच बारिश हुई है। वहीं इससे पहले साल 1962 में 6.65 इंच बारिश दर्ज की गई थी। इसके साथ ही इंदौर ने औसत बारिश का कोटा भी पूरा कर लिया है। शहर की औसत बारिश का आंकड़ा 36.5 इंच है। वहीं अब तक 38 इंच पानी बरसा चुका है, जो कि औसत से भी ज्यादा है।
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…
रायपुर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने…
भोपाल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी…