भोपाल.
विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज लगातार जनता को सौगात देने में लगे हुए हैं। आगामी चुनाव से पहले सीएम शिवराज सभी वर्गों को खुश करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में सीएम शिवराज ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। बैठक में सीएम शिवराज और मंत्री मंडल के बीच कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिसके बाद उन प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है।
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को ध्यान में रखते हुए शिवराज कैबिनेट की बैठक में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि को मंजूरी मिल गई। शिवराज कैबिनेट की बैठक में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 6500 से बढ़ाकर 7250 रुपए और आंगबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 5750 से बढ़ाकर 6500 रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
किसान मित्र योजना को मंजूरी। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 200 मीटर तक की दूसरी के लिए स्थाई कनेक्शन के लिए आधी राशि देनी पड़ेगी। बाकी की आधी राशि का 40 प्रतिशत हिस्सा प्रदेश सरकार और बाकी का 10 प्रतिशत हिस्सा वितरण कंपनी की ओर से दिया जाएगा।
शिव नगरी ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची मूर्ति का काम अंतिम चरण में है। 18 सितंबर को इसका उद्घाटन होगा। परिसर के समग्र विकास के लिए 1535 करोड़ की स्वीकृति। पर्यटन के हिसाब से विकास किया जाएगा।
जनजातिय कार्य विभाग में तकनीकी पदों का पुर्नगठन और नवीन पदों का सर्जन और कुछ पदों को समर्पण के प्रस्तावों।.
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में मध्यप्रदेश के हितों…
रायपुर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में नशे के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर…
भोपाल केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीच नर्मदा अवार्ड लाभार्थी…