छत्तीसगढ़

कोण्डागांव : दो निजी अस्पतालों से लौटाई गई गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में मिला उचित उपचार

डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल में शांति का किया गया सफल ईलाज
अत्याधुनिक मशीनों से जिला अस्पताल में हो रहा उपचार

कोण्डागांव, 26 जुलाई 2023

अत्याधुनिक मशीनों से जिला अस्पताल में हो रहा उपचार

जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बनजुगानी की गर्भवती शांति का कोण्डागांव के निजी अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के द्वारा प्रसव के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर एक अन्य निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर अंततः महिला को कोण्डागांव के कुछ जागरूक युवकों द्वारा उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां तेजी से शांति के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा हैं।
बनजुगानी ग्राम निवासी शांति कोर्राम पति चौबीस कोर्राम को प्रसव हेतु उसके परिजनों द्वारा स्थानीय निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था। जहां 12 जून को सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा शांति ने बेटी को जन्म दिया। सिजेरियन ऑपरेशन से डिलीवरी करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी थी। लेकिन लगभग सप्ताह भर पेट में दर्द की समस्या होने से उसे दोबारा कोण्डागांव के निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की सलाह पर 20 जून को उसका दोबारा ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद भी पेट में दर्द ठीक न होने पर निजी अस्पताल ने मरीज को अन्य निजी अस्पताल को रिफर कर दिया।  
कोण्डागांव के जिला अस्पताल में सुधर रहा है शांति का स्वास्थ्य
जब अन्य निजी अस्पताल ने भी शांति को रेफर कर दिया तो इसकी जानकारी कोण्डागांव नगर के कुछ जागरूक युवकों को लगी उन्होंने तुरंत जिला अस्पताल में संपर्क करते हुए शांति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां जिला अस्पताल में शांति का उपचार कर रहे डॉ एस नागुलन ने बताया कि उसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है। अब तक जिला अस्पताल में शांति का दो ऑपरेशन हो चुका है। उसे पूरी तरह से स्वस्थ होने में लगभग 8 से 10 महीने का समय लग सकता है।
टीबी के कारण शांति के उपचार में हो रही समस्या
जिला अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ एस नागुलन ने बताया कि, शांति को गंभीर टीबी की बीमारी है। जिसके कारण सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान परेशानी हुई। शांति को उपचार के लिए मुंह के रास्ते गोली खिलाना अभी संभव नहीं है। कोशिश किया जा रहा है कि इंजेक्शन और लिक्विड के माध्यम से शांति का उपचार जल्द पूरा किया जाए। हालाकि डॉक्टरों ने भरोसा जताया है कि, शांति के स्वास्थ्य में जल्द सुधार आएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन एवं उनके माध्यम से बेहतर उपचार हेतु जिल अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना की गयी है। जहां सीटी स्कैन, डायलिसिस मशीन, सीएआरएम मशीन, अत्याधुनिक एक्स रे, सोनो ग्राफी मशीन, अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, फेको मशीन आदि की स्थापना के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गयी है। जिसके माध्यम से अब जिला अस्पताल में कैंसर, टीबी जैसे गंभीर रोगों का भी सफलता पूर्वक उपचार किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

जल संरक्षण पर मध्यप्रदेश की पहल को मिली अंतर्राष्ट्रीय सराहना

जल संरक्षण पर मध्यप्रदेश की पहल को मिली अंतर्राष्ट्रीय सराहना

भोपाल जल ही जीवन है और इस जीवनदायी संपदा को सहेजने की दिशा में मध्यप्रदेश…

36 minutes ago
द्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

द्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज धमतरी जिले के ग्राम छाती स्थित कृषि उपज मंडी परिसर…

36 minutes ago
पिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय और विकास संबंधी विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

पिछड़ा वर्ग के कल्याण, सामाजिक न्याय और विकास संबंधी विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग…

47 minutes ago
समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर संगठित, शिक्षित और जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र निर्माण की वास्तविक शक्ति होता है।…

52 minutes ago
भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द, संसार का होता है कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भागवत कथा श्रवण से मिटते हैं दुःख-दर्द, संसार का होता है कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मद्भागवत कथा का पुण्य-प्रताप ऐसा है…

57 minutes ago
रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…

1 hour ago