छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा  : सफलता के लिए करनी पड़ती है कड़ी मेहनत: सीईओ

 प्रशिक्षण के दौरान जब कड़ी मेहनत करते है और उसके बाद जब सफलता मिलती है तो उसका अलग ही अनुभव होता है। यह बात कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत वार्षिक समारोह एवं नियोजित हितग्राहियों का सम्मान समारोह में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने जिला पंचायत ने कही।
जिपं सीईओ ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान एवं डीडीयूजीकेवाय के तहत वार्षिक समारोह एवं नियोजित हितग्राहियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एनआरएलएम एवं  दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा सफलतापूर्वक प्लेसमेंट प्राप्त करने पर उन्हें सम्मानित किया गया। ऐसा प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए जिससे रोजगार और स्वरोजगार दोनेां की संभावनाएं बनी रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनआरएलएम के माध्यम से बहुत सारी आजीविका गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं, युवतियों को आगे आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर आगे बढ़ने और जिले का नाम रोशन करने कहा। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुम कमल साव ने संबोधित करते हुए कहा कि योजनाओं के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और अपनी प्रतिभागिता के दम पर नारी शक्ति को आगे बढ़ा रही हैं। जिपं सदस्य साक्षी युगल किशोर बंजारे ने कहा कि जिले के बेरोजगार युवाओं, महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। सभी की सहभागिता से बच्चे आगे बढ़ रहे हैं और बाहर जाकर कार्य करते हुए नाम रोशन कर रहे हैं। इस दौरान कमल किशोर साव, उपसंचालक अभिमन्यु साहू ने भी संबोधित किया। एनआरएलएम डीएमएम उपेन्द्र कुमार, डीडीयू जीकेवाय स्टेट टीम राहुल पाण्डेय, कमल प्रसाद, लीड बैंक अधिकारी प्रहरी देहरि, आरसेटी डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण सिंकू ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखा अधिकारी विजय पाण्डेय, उपसंचालक समाज कल्याण टी.पी.भावे जिला उद्योग कार्यालय प्रबंधक मनीष भगत, रेशमलाल नामदेव सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी, महिलाएं, युवा मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

मोर गांव, मोर पानी‘ महाअभियान से जल संरक्षण को मिली नई दिशा

मोर गांव, मोर पानी‘ महाअभियान से जल संरक्षण को मिली नई दिशा

रायपुर मोर गांव, मोर पानी‘ महाअभियान से जल संरक्षण को मिली नई दिशा मुख्यमंत्री  विष्णु…

36 minutes ago
MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

मंदसौर  मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील का धनवाड़ा गांव एक बार फिर…

1 hour ago
दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज युवाओं ने दिया मतदान जागरूकता…

1 hour ago
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को…

2 hours ago
समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.…

2 hours ago
MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

भोपाल  मध्यप्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज और…

2 hours ago