ठगी पर एक्शन : फर्जी स्थानांतरण और नियुक्ति आदेश बनाकर लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

नगरी। छत्तीसगढ़ के नगरी में फर्जी स्थानांतरण और नियुक्ति आदेश बनाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शासकीय मंत्रालय के नाम पर फर्जी आदेश बनाकर पीड़ित से बड़ी रकम की ठगी की थी।

धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में फर्जी स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश बनाकर लाखों की ठगी करने का सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शासकीय मंत्रालय के नाम पर फर्जी आदेश बनाकर पीड़ित से बड़ी रकम की ठगी की थी। प्रार्थी शैलेन्द्र चंचल चाणक्य ने थाना सिहावा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि, पूर्व से परिचित आरोपियों ने उन्हें झांसा दिया कि वे उनके स्थानांतरण तथा उनके पुत्र को शासकीय नौकरी लगवा सकते हैं। इसी बहाने उनसे कुल 6,45,000 रुपये की राशि ठगी गई। आरोपियों द्वारा मंत्रालय के फर्जी आदेश की छायाप्रति एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जो जांच में पूर्णतः फर्जी व कूटरचित पाए गए।

जब प्रार्थी ने रकम की वापसी की मांग की तो आरोपियों ने 5,50,000 रुपये वापस करने का झूठा आश्वासन देते हुए राजीनामे के नाम पर अलग-अलग इकरारनामे तैयार करवाए। परंतु ना तो राशि लौटाई गई और ना ही किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। सिहावा पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस सिहावा थाना को सूचना मिली कि आरोपी दुर्ग के पद्मनाभपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा है। इस पर सहायक उपनिरीक्षक दुलाल नाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी तिलक यादव पिता अश्वनी यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम तवेरा, थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ.ग.) निवासी वार्ड क्रमांक 49, पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया, न ही सहयोग किया। इस पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 39/25, धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. के तहत पंजीबद्ध प्रकरण में न्यायालयिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।

Raman dwivedi

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं…

9 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में मध्यप्रदेश के हितों…

11 minutes ago
महिलाओं की आर्थिक सशक्तता की नई पहचान बना जीपीएम, लखपति दीदी अभियान में लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल

महिलाओं की आर्थिक सशक्तता की नई पहचान बना जीपीएम, लखपति दीदी अभियान में लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल

रायपुर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़…

16 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में नशे के…

16 minutes ago
मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प से मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प से मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर…

25 minutes ago