छत्तीसगढ़

धमतरी : द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की कलेक्टर रघुवंशी ने की गहन समीक्षा

प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के दिये निर्देश

धमतरी 06 सितम्बर 2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी ने जिले में चल रहे फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्राप्त फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के तहत् प्राप्त आवेदनों की गहन समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोग के निर्देशानुसार प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करना सुनिश्चित करंे। बैठक में बताया गया कि जिले में फार्म-6 के तहत् नाम जुड़वाने, फार्म-7 नाम सुधरवाने और फार्म-8 अंतर्गत नाम अन्यत्र स्थानांतरित करने के संबंध में कुल 64 हजार 390 आवेदन प्राप्त हुए है, जिनमे 21 हजार 415 आवेदन लंबित है। जिले में प्राप्त आवेदनों के निराकरण का प्रतिशत 67 है।
         बैठक में कलेक्टर श्री रघुवंशी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में गठित की किये जाने वाले फ्लाईंग निगरानी दल के गठन की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने जिले की सीमाओं में चेकपोस्ट और नाका स्थापित कर ऐसी सामग्री जो मतदाताओं को लुभाने लायी जा रही हो उस पर रोक लगाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने निर्वाचन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की बारी-बारी से जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम धमतरी डॉ.विभोर अग्रवाल के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

6 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

6 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

6 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

6 hours ago