छत्तीसगढ़

नारायणपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023

विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ लेवल आफिसरों की ली बैठकमतदाता सूची का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य सहित मतदान केन्द्रवार हुई समीक्षानिर्वाचन कार्य को गंभीरता से करने के निर्देशनारायणपुर, 15 जून 2023कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसन्त ने कल द्वारा आडिटोरियम में जिले के समस्त बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होने जिले के सभी बूथ लेवन आफिसर को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार इस कार्य को गंभीरता के साथ पूरा करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में मतदाता सूची का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2023 (जो कि 25 मई 2023 से प्रारंभ है) की मतदान केन्द्रवार समीक्षा की गई, इस दौरान सभी बी.एल.ओ. को पुनरीक्षण के टाईम टेबल अनुसार घर-घर सर्वे नए मतदाता का नाम जोड़ने, मृत या स्थायी रूप से स्थानानतरित मतदाताओं का विलोपन करने, मतदाता की प्रविष्टी में आवेदन अनुसार संशोधन तथा मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण पूरी गंभीरता से करने तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जितेन्द्र कुर्रे, निर्वाचक रजिस्टीकरण अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीनदयाल मंडावी, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्टीकरण अधिकारी नारायणपुर, ओरछा, कोहकामेटा, छोटेडोंगर, तथा सहायक प्रोग्रामर इस बैठक में उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

2 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

2 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

3 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

3 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

3 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

3 hours ago