पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल बंद—हज़ारों छात्र प्रभावित, सरकार की लापरवाही पर उठे सवाल

पोर्टल पुनः चालू कराने जिला मुख्यालय में सौंपा गया ज्ञापन

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ — आज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री के नेतृत्व में छात्र नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने जिला मुख्यालय स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग पहुँचकर आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग, रायपुर मंत्रालय के नाम पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल को तत्काल पुनः चालू करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि प्रदेश में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल के अचानक बंद होने से SC/ST/OBC वर्ग के हज़ारों आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी गहरे संकट में हैं। पोर्टल बंद हो चुके हैं, लेकिन सरकार या प्रशासन द्वारा न राहत दी जा रही है, न वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।


छात्रों से जुड़े जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्रसमय पर जारी नहीं हो पा रहे क्योंकि जिले के पटवारी SIR फॉर्म के अत्यधिक बोझ में दबे हैं, तहसीलदार धान खरीदी एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त हैं। प्रशासनिक अव्यवस्था का सीधा असर छात्रों की शिक्षा पर पड़ रहा है।


विश्वविद्यालय ने सप्लीमेंट्री परिणाम देर से जारी किए और परिणाम आते ही छात्रवृत्ति पोर्टल बंद मिला। छात्रों का कहना है कि उन्हें जानबूझकर अवसर से वंचित किया गया, ऐसा संदेह होना स्वाभाविक है।
युवा नेता ऋषि शास्त्री ने कहा—आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की “महाविद्यालय शुल्क, परीक्षा आवेदन, छात्रावास—सब कुछ छात्रवृत्ति पर निर्भर है। पोर्टल बंद होने से गरीब छात्रों के घरों में तनाव का माहौल है। वे दिनभर कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं और सरकार सिर्फ कागज़ी बयानबाज़ी कर रही है। सरकार की लापरवाही ने हजारों छात्रों की शिक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है। यदि सरकार पिछड़े वर्गों की हितैषी है, तो तत्काल प्रभाव से छात्रवृत्ति पोर्टल पुनः प्रारंभ करे।
छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पोर्टल शीघ्र नहीं खोला गया, तो विद्यार्थियों के साथ मिलकर व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार और विभागीय अधिकारियों की होगी।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विशु अजमानी (प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक विभाग), संदीप सोने (मंडल अध्यक्ष), तौसीफ गोरी, राहुल साहू, रोहित कोचरे, विकास यादव, अभय गुप्ता, असल श्रीवास्तव, देव यादव, तरु साहू, प्रथम हरिहरनो एवं अन्य छात्र नेता उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव…

CG : पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव…

अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, अवकाश दिवस पर भी…

21 minutes ago
CG : अंकसूची के इंतजार में लाखों छात्र, एडमिशन पर मंडराया संकट…

CG : अंकसूची के इंतजार में लाखों छात्र, एडमिशन पर मंडराया संकट…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा देने वाले करीब सात लाख…

27 minutes ago
मोहला : नशामुक्त भारत सप्ताह का शुभारंभ, विद्यार्थियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

मोहला : नशामुक्त भारत सप्ताह का शुभारंभ, विद्यार्थियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  मोहला , मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित…

59 minutes ago
किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल

किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल

किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का…

59 minutes ago
CG : अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,रेत भरे 10 हाइवा जब्त जब्त’

CG : अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,रेत भरे 10 हाइवा जब्त जब्त’

बलौदाबाजार, अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा…

1 hour ago