महासमुंद 21 अगस्त 2023
पशुधन विकास विभाग महासमुंद में चतुर्थ श्रेणी स्वच्छकर्ता, परिचारक, सह-चौकीदार की सीधी भर्ती की जाएगी। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि उक्त भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की छंटनी समिति द्वारा की जा चुकी है एवं पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का अनुमोदन समिति द्वारा किया जा चुका है। उक्त 8 पदों के लिए कुल 3443 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसकी स्क्रूटनी पश्चात कुल 2667 पात्र अभ्यर्थी, 427 अपात्र अभ्यर्थी की सूची का अनुमोदन समिति द्वारा किया गया। इस तारतम्य में 21 अगस्त से 05 सितम्बर 2023 शाम 5:30 बजे तक अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति मंगाए गए हैं। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक दावा-आपत्ति प्रपत्र के साथ मूल प्रमाण पत्रों को संलग्न कर कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं महासमुंद में उपस्थित होकर अपना दावा-आपत्ति जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव…
रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़…
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और शिक्षिका के कथित…
रायपुर। साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 3.0 शुरू हो गई है। चिंतन शिविर को लेकर…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन…
ग्वालियर उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या 36 एवं 37 पर अनुरक्षण…