मोहला : लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अभ्यास करें, सफलता अवश्य मिलेगी – जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह

पेंदाकोडो स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित

मोहला , जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह के मुख्य आतिथ्य में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पेंदाकोडो में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य महेश कुंजाम, जनप्रतिनिधि रमेश हिड़मे, राजेंद्र जुरेशिया, हेमंत नेताम, ओमप्रकाश  शिक्षकगण स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, विभागीय अधिकारी, शिक्षक, पालक तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।


          जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धा का है, इसलिए सभी को अपना लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अभ्यास करना चाहिए, तभी सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और वर्तमान समय में करियर के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। अपनी रुचि के अनुसार करियर का चयन कर परिश्रम करें तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि किसी भी परिस्थिति में हार न मानें और निरंतर प्रयास करते रहें।


उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं एक परिवार की तरह हैं, इसलिए एक-दूसरे का सहयोग करें और आगे बढ़ने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करें। पालकों और शिक्षकों का सम्मान करना हमारे संस्कार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे समाज में उनकी भागीदारी और सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके। अंत में उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।


          कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई विशेषता होती है, जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। अपनी क्षमता को पहचान कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समय आत्मनिर्माण का है, इसलिए दृढ़ संकल्प के साथ पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि उन्हें यहां पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिला है, इसलिए पालकों के विश्वास पर खरा उतरें और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनें।


कलेक्टर ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर से होती है। बच्चों को घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ पढ़ाई के लिए भी प्रोत्साहित करना आवश्यक है।
          सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्राओं से दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अध्ययन करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बालिकाओं को  पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्र, क्षेत्र एवं समाज निर्माण में सहभागिता की बात कहीं।

– बालिकाओं ने जनप्रतिनिधियों के साथ मनाया जन्मदिन, काटा केक

कार्यक्रम के दौरान आवासीय विद्यालय में इस माह जन्मदिन पड़ने वाली छात्राओं का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, कलेक्टर तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में छात्राओं ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

kgnews

Recent Posts

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

20 seconds ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

7 minutes ago
CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

CG : रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त …

रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…

27 minutes ago
CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

CG : सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित …

सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…

35 minutes ago
CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

CG : जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा …

सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

56 minutes ago
कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच

राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…

57 minutes ago