राजनांदगांव : 2 डिग्री गिरकर 43 पर आया पारा, लू का अलर्ट जारी, बारिश के आसार…

राजनांदगांव , प्रदेश में राजनांदगांव जिला सबसे ज्यादा गर्म है। विगत तीन से चार दिन यहां का तापमान 42 से 45 डिग्री तक रहा। इसी बीच बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली गुल कर रही है। इससे लोग इस भीषण गर्मी में परेशान हो रहें है।

वहीं अभी ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण मेंटनेंस नहीं करने की मांग उठने लगी है। सोमवार को मोतीपुर, नवागांव एवं अन्य आसपास के इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 1 तो कई इलाकों में 2 बजे तक बिजली गुल रही। ऐसे में लोग भीषण गर्मी की वजह से हलाकान रहे। बिजली कंपनी के मेंटेनेंस के शेड्यूल और टाइमिंग पर सवाल खड़े होने लगे है। अफसरों का कहना है कि उपभोक्ताओं को पहले से इसकी सूचना मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से दे रहें है।

जिससे वह बिजली से संबधित काम को लेकर अपनी प्लानिंग करें। सुबह जब ज्यादा गर्मी नहीं होती तक 9 से 12 के बीच मेंटेनेंस चल रहा है जिससे आगामी बारिश के दिनों में समस्या नहीं होगी। वर्तमान में पेड़ों की छंटनी की जा रही है। इनकी डंगालें बिजली के तारों से टकरा रही है जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। शादी सीजन के चलते बाजार में ग्राहकी प्रभावित हो रही। बिजली गुल होने के कारण शादी वाले घरों में समस्या हो रही है।

राजनांदगांव| भीषण गर्मी के बीच तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। हालाकि गर्मी से राहत नहीं मिली है। लू का अलर्ट अब भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन अंधड़ और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि जिले के कई हिस्सों में तेज अंधड़ चल सकती है। वहीं हल्की बारिश के भी आसार है। हालाकि इस दौरान तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं होगी। इधर न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी का क्रम जारी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर पहुंच गया। रात में गर्मी बढ़ गई है। जिले में बीते दो दिनों से तापमान का स्तर 45 डिग्री बना हुआ था। इससे पूरा जिला लू की चपेट में हैं। अगले तीन दिन कुछ राहत की उम्मीद है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

6 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

6 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

6 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

6 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

6 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

6 hours ago