छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : 6.300 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री एवं दो पहिया वाहन जप्त

– आबकारी विभाग की कार्रवाई

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं एवं कोचियों के विरूद्ध लगातार धर-पकड़ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक निजाम शाह, अनिल सिन्हा एवं भोजराज उइके के दल ने काकोड़ी से टिपानगढ़ रोड में सुकालू यादव के कब्जे से 70 नग 0.90 मिली महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर अवैध रूप से दो पहिया वाहन हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 08 एपी 9619 पर परिवहन करते हुए विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय अजमानतीय अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी द्वारा सभी वृत्त प्रभारियों को होटल ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है।

kgnews

Recent Posts

CG : लोकल ट्रेनें रिस्टोर, रायपुर बिलासपुर और कोरबा के यात्रियों को राहत …

CG : लोकल ट्रेनें रिस्टोर, रायपुर बिलासपुर और कोरबा के यात्रियों को राहत …

रायपुर। रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग हेतु…

6 minutes ago
स्थानांतरण के खेल में मचा भूचाल, इस खेल का कौन है जिम्मेदार ?

स्थानांतरण के खेल में मचा भूचाल, इस खेल का कौन है जिम्मेदार ?

स्थानांतरण के खेल में मचा भूचाल, इस खेल का कौन है जिम्मेदार ?   बड़वानी …

14 minutes ago
राजनांदगांव : शिवनाथ सद्‍भावना समिति का गठन 2 साल तक करेगी कार्यों की निगरानी…

राजनांदगांव : शिवनाथ सद्‍भावना समिति का गठन 2 साल तक करेगी कार्यों की निगरानी…

राजनांदगांव , कंचन बाग स्थित शिवनाथ कॉलोनी फेस-2 एवं 3 के समग्र विकास, स्वच्छता, सुरक्षा…

20 minutes ago
CG : उफान नाला पार करते समय बहा बाइक सवार, मौत …

CG : उफान नाला पार करते समय बहा बाइक सवार, मौत …

कोरबा। जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम नकिया में उफनते सांचर नाले को पार…

20 minutes ago
डॉ. हेडगेवार ने समाज को दिया समानता और समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. हेडगेवार ने समाज को दिया समानता और समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राष्ट्र, आज समान…

23 minutes ago
राजनांदगांव : कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाने 26 को बैठक…

राजनांदगांव : कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाने 26 को बैठक…

राजनांदगांव| भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए नगर कोसरिया यादव समाज के द्वारा 26…

23 minutes ago