राजनांदगांव : आज व कल अंधड़ चलने और बारिश होने के आसार, 23 से फिर चढ़ेगा पारा…

राजनांदगांव , भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव हुआ है। मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए रहें। सुबह कई हिस्सों में तेज अंधड़ भी चली। इससे गर्मी से कुछ राहत की ​स्थिति रही। मौसम विभाग ने दो दिन मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में वृद्धि का क्रम फिर शुरु होगा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ,एक द्रोणिका और प्रति चक्रवात का सिस्टम अलग-अलग हिस्से में सक्रिय है। इसके चलते मौसम में बदलाव हो रहा है। छग के कई जिलों में अंधड़ चलने और हल्की बारिश का अनुमान है। राजनांदगांव जिले के कई हिस्सों में इस सिस्टम् का असर होगा। 21 व 22 अप्रैल को तेज हवा के साथ हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है। गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट संभावित है। इसके बाद 23 अप्रैल से अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढोतरी होगी।

3 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, उमस बढ़ने लगी दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार को दिन का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आसमान में बादल भी छाए रहे। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम के वक्त उमस ने परेशान किया। इसके पहले तापमान का स्तर 45 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम साफ होने के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है।इधर हास्पिटल में लू के मरीजों के लिए अलग से वार्ड भी तैयार किया गया है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

4 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

5 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

5 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

5 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

5 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

5 hours ago