राजनांदगांव : ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से मंगाए गए 27 चाकू बरामद…

राजनांदगांव. जिले में पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों से मंगाए गए 27 धारदार चाकू और बटन चाकू बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सोशल मीडिया और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर चल रहे अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर कड़ी निगरानी के तहत की गई है।

एसपी अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देशों पर यह अभियान चलाया गया है, जिसके तहत ऑनलाइन हथियारों की बिक्री पर सख्त नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि अवैध हथियारों की ऑनलाइन बिक्री अपराध और असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देती है, जिसे रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने विभिन्न ई-कॉमर्स साइट्स जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीसो, ब्लूडाट आदि से मंगाए गए कुल 27 धारदार और खतरनाक चाकू और बटन चाकू बरामद किए। इन चाकूओं का इस्तेमाल यदि गलत हाथों में होता तो यह अपराध की संभावना को बढ़ा सकते थे।

जांच के दौरान पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि कुछ नाबालिकों ने सोशल मीडिया पर इन हथियारों का प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने इन बच्चों के परिजनों को चेतावनी दी और उन्हें समझाया कि इस तरह के हथियारों का उपयोग और प्रदर्शन अपराध की ओर अग्रसर कर सकता है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए इन चाकू की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि इन हथियारों का उपयोग आपराधिक गतिविधियों में पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन में नया रिकॉर्ड बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन में नया रिकॉर्ड बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन में नया रिकॉर्ड बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों से अब…

36 minutes ago
जल संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य में देश का अग्रणी राज्य बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण और संवर्धन के पुनीत कार्य में देश का अग्रणी राज्य बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल ही जीवन का मुख्य आधार…

47 minutes ago
किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री रामविचार नेताम

किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री रामविचार नेताम

किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री रामविचार नेताम छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन…

1 hour ago
हाईकोर्ट में नौकरी पाने के लिए फर्जी सर्कुलर पेश, डॉक्टर ने मानी गलती; याचिका खारिज

हाईकोर्ट में नौकरी पाने के लिए फर्जी सर्कुलर पेश, डॉक्टर ने मानी गलती; याचिका खारिज

बिलासपुर. संविदा नियुक्त एक महिला आयुर्वेदिक डॉक्टर की नियमितीकरण की मांग को लेकर दायर याचिका…

2 hours ago
ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, गिरिबाला और समर्थ सिंह 2 जून तक CBI रिमांड में; होगा वर्चुअल रीक्रिएशन

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, गिरिबाला और समर्थ सिंह 2 जून तक CBI रिमांड में; होगा वर्चुअल रीक्रिएशन

भोपाल  एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने उसकी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न रायपुर छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बैठक आज मंत्रालय…

3 hours ago