छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कमजोर उठाव के कारण एमएमसी जिले में दूसरे दिन भी बंद रही धान की खरीदी

राजनांदगांव खरीदी केन्द्रों से धान का परिवहन कमजोर होने के कारण एमएमसी जिले में बुधवार को दूसरे दिन भी धान खरीदी बंद रही। एमएमसी जिले के दर्जनभर केन्द्रों में धान जाम की स्थिति है। अब यहां और धान रखने की जगह नहीं होने की वजह से समिति प्रबंधकों ने 26 दिसंबर से धान खरीदी बंद कर दी गई है। लंबे समय से समिति प्रबंधकों द्वारा परिवहन में तेजी लाने की मांग की जा रही थी। अफसरों ने आश्वासन तो दिया लेकिन डीओ जारी होने के बाद भी धान का परिवहन नहीं किया जा रहा है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के 19 समितियों के 27 खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की जा रही थी। मिली जानकारी के अनुसार एमएमसी जिले में अब तक लाख क्विंटल खरीदी के मुकाबले केवल 3 लाख क्विंटल उठाव हुआ। जिले के 7 केन्द्रों में परिवहन की गति बहुत खराब है। अन्य केन्द्रों में परिवहन की गति धीमी है। कई खरीदी केन्द्रों में बफर लिमिट से 6-7 गुना ज्यादा धान खरीदी हो चुकी है। उन केन्द्रों में बफर लिमिट से 5-6 गुना अधिक धान रखा हुआ है। परिवहन नहीं होने के कारण प्रभारियों को सुखत का सामना करना पड़ता है। उठाव की समस्या से अफसरों को अवगत कराने के बाद भी उठाव नहीं हो सका। केंद्रो में अब और धान रखने जगह नहीं होने से खरीदी बंद की गई है। भोजटोला, विचारपुर, रेंगाकठेरा, औंधी, सीतागांव, सरखेड़ा में उठाव की स्थिति बहुत खराब है। केसीजी जिले के नचनिया, साल्हेवारा, बकरकट्‌टा में यही स्थिति है। एमएमसी जिले में 18943 किसानों ने 905321.20 क्विंटल धान बेचा है। किसानों को अब तक 19894.00 लाख का भुगतान किया गया। लिंकिंग से 5622.18 क्विंटल की वसूली की गई। 330830.00 लाख का भुगतान किया गया। एमएमसी जिले में खरीदी शुरू होने के काफी दिनों बाद उठाव शुरू किया गया था। अब तक यहां उठाव की स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है। जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ के संयुक्त जिला अध्यक्ष ईश्वर श्रीवास ने बताया कि राजनांदगांव जिले के धान खरीदी प्रभारी 28 दिसंबर को धान परिवहन एवं संघ में पदाधिकारियों के सहयोजन करने एक बैठक कर धान खरीदी को लेकर निर्णय लेंगे। बैठक में 96 धान खरीदी केन्द्रों के प्रभारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। गोंडवाना गार्डन जीई रोड में दोपहर 2 बजे रखी गई है। तीनों जिले में उठाव कमजोर है। कुछ केन्द्रों में खरीदी बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

4 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

4 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

4 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

4 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

4 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

5 hours ago