राजनांदगांव : कलेक्टर यादव ने किया शहर भ्रमण, दीपावली से पहले परखी स्वच्छता की स्थिति, दिए निर्देश…

राजनांदगांव . कलेक्टर जितेंद्र यादव ने मंगलवार सुबह शहर के मध्य क्षेत्रों का दौरा कर साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों एवं सफाई अमले को निर्देशित किया कि दीपावली पर्व को देखते हुए पूरे शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कलेक्टर यादव ने आयुक्त अतुल विश्वकर्मा से कहा कि बाजार, सड़कों और नालियों की नियमित सफाई की जाए ताकि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ के बीच नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़कों पर कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई हो और प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर सती की जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर यादव ने रानीसागर-बुढ़ासागर तालाब क्षेत्र का भी जायजा लिया और वहां सफाई व सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने छात्रावास और एजुकेशन हब क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

यूजर चार्ज पूरा लें

कलेक्टर ने नागरिकों से बातचीत कर उन्हें स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने ठेला विक्त्रसे्ताओं को कचरा डस्टबिन में डालने और सफाई का ध्यान रखने की समझाइश दी। स्वच्छता दीदियों को हर घर से कचरा संग्रहण एवं यूजर चार्ज वसूली के साथ गीला-सूखा कचरा पृथक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता शहर की पहचान है, और दीपावली से पहले हर क्षेत्र में सफाई सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

kgnews

Recent Posts

CG : बीजेपी नेता और शिक्षक की हत्या, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल …

CG : बीजेपी नेता और शिक्षक की हत्या, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल …

कोरिया। जिले में रेत तस्करी के विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को…

2 minutes ago
CG : भूपेश बघेल को आचार संहिता उल्लंघन मामले में झटका …

CG : भूपेश बघेल को आचार संहिता उल्लंघन मामले में झटका …

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज…

6 minutes ago
राजनांदगांव : 15 दिन में सिर्फ 1 मिमी बारिश, यह सामान्य से 97 फीसदी कम…

राजनांदगांव : 15 दिन में सिर्फ 1 मिमी बारिश, यह सामान्य से 97 फीसदी कम…

राजनांदगांव , जिले में प्री मानसून बारिश बेहद निराशाजनक रही है। 1 से 15 जून…

14 minutes ago
CG : ऑपरेशन में देरी, प्रसूता और शिशु की मौत, CMHO ने दिए जांच के आदेश …

CG : ऑपरेशन में देरी, प्रसूता और शिशु की मौत, CMHO ने दिए जांच के आदेश …

सूरजपुर। डॉक्टरों पर लापरवाही का मामला सामने आया है. सूरजपुर जिला अस्पताल में डिलीवरी से…

17 minutes ago
राजनांदगांव : 240 किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं…

राजनांदगांव : 240 किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं…

राजनांदगांव , प्रीमियम जमा करने के बाद भी छुरिया ब्लॉक के 240 किसानों को पीएम…

17 minutes ago
CG : CM साय आज गरियाबंद और सूरजपुर दौरे पर …

CG : CM साय आज गरियाबंद और सूरजपुर दौरे पर …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद के क्षेत्रवासियों को 700 करोड़ के विकास कार्यों…

21 minutes ago