छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कृषि दवा के दुष्प्रभाव से झुलस गई किसानों की फसल,

सुरगी क्षेत्र के किसानों की कई एकड़ की फसल खरपतवार नाशक के दुष्‍प्रभाव के चलते बर्बाद हो गई है। कांग्रेस नेता जितेंद्र मुदलियार ने सोमवार को इस विषय को लेकर प्रभावित किसानों के साथ कलेक्‍टर संजय अग्रवाल से मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि एनर्गो और आसम नाम के खरपतवार नाशकों का इस्‍तेमाल बुचीभरदा के किसानों ने अपने खेत में किया था। विक्रेता द्वारा बताई गई मात्रा में उपयोग किए जाने के बाद अब उनकी फसल दवाई के दुष्‍प्रभाव से जल गई है। फौरिया तौर पर ऐसे जो मामले सामने आए हैं उससे लगभग 10 एकड़ की फसल को नुकसान पहुंचा है।

कांग्रेस नेता जितेंद्र मुदलियार ने कलेक्‍टर को बुचीभरदा के प्रभावित किसान राहुल साहू, युवराज साहू, चंद्रहास मंडावी और चिनेश साहू की फसल के नमूने और तस्‍वीरें दिखाते हुए बताया कि उक्‍त ग्रामीणों को रासायनिक कृषि दवा के इस्‍तेमाल से बड़ी क्षति पहुंची है। जिस दवा से खरपतवार खत्‍म होने थे उससे पूरी फसल झुलस गई है। किसान बता रहे हैं कि उन्‍होंने स्‍वाल कंपनी के आसम और क्रिस्‍टल कंपनी के एनर्गो का इस्‍तेमाल किया था। मुदलियार ने कहा कि ये संवेदनशील विषय है। उक्‍त रासायनिक दवाएं जिले भर के कृषि केंद्रों में बेची जा रही है। उन्‍होंने तत्‍काल इस रासायनिक कृषि दवा के इस्‍तेमाल पर रोक लगाने की मांग भी की है।

ग्रामीणों के साथ कलेक्‍टर से चर्चा कर मुदलियार ने तत्‍काल मामले की जांच और किसानों को मुआवजे के लिए अपनी मांग रखी। कलेक्‍टर संजय अग्रवाल ने प्रकरण को संवेदनशील मानते हुए जांच की बात कही है। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया है कि, प्रभावित फसल और दवा की जांच कर तात्‍कालिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बुचीभरदा के प्रभावित किसान राहुल साहू, युवराज साहू, चंद्रहास साहू, चिनेश साहू के साथ ही प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव चेतन भानुशाली, ग्रामीण टीकाराम साहू, भूपेंद्र कुमार सहित अन्‍य मौजूद थे। बता दें कि मौसम ने साथ दिया तो अब एक नई समस्या सामने आ गई। इससे किसानों को नुकसान हुआ।

kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

2 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

2 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

2 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

2 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

2 hours ago