छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 धान खरीदी महाभियान

– अब तक जिले में 221352 मीट्रिक टन धान की खरीदी
– जिले में ट्रान्सपोर्ट ऑर्डर (टीओ) के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव जारी
– सेवताटोला, सिंघोला, कलकसा एवं बीजाभाटा चारों धान संग्रहण केंद्रों में धान आवक जारी
– अब तक जिले में 2058.70 क्विंटल अवैध धान के जप्ती की कार्रवाई
– धान का भुगतान समय पर प्राप्त होने से किसानों में खुशी
– अब तक लगभग 44 हजार 220 किसानों द्वारा लगभग 50 लाख रूपए माइक्रो एटीएम के उपयोग से निकाली गई राशि

राजनांदगांव। धान खरीदी महाभियान अंतर्गत शासन द्वारा व्यापक पैमाने पर किसानों के धान की खरीदी की जा रही है। लोकहितैषी सरकार द्वारा किसानों के हित में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में ट्रान्सपोर्ट ऑर्डर (टीओ) के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव जारी है। जिले में टीओ के माध्यम से धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव सेवताटोला, सिंघोला, कलकसा एवं बीजाभाटा चारों धान संग्रहण केंद्रों में धान आवक किया जा रहा है। धान आवक लगातार जारी है एवं अब तक जिले में 221352 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में धान खरीदी का कार्य जारी है। वहीं अवैध धान की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कोचियों, बिचौलियों पर संयुक्त कार्रवाई जारी है। अब तक जिले में 2058.70 क्विंटल अवैध धान के जप्ती की कार्रवाई की गई है।
जिले में किसानों को बारदाने की किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई है। धान उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव के लिए मिलर्स द्वारा पंजीयन कराया जा रहा है। जिससे धान उपार्जन केन्द्रों में मिलर्स द्वारा धान का उठाव करने कार्य में तेजी आएगी। सभी धान उपार्जन केन्द्रों में माइक्रो एटीएम उपलब्ध है। किसान माइक्रो एटीएम का उपयोग कर तत्काल 10 हजार रूपए तक निकाल सकते हंै। अब तक लगभग 44 हजार 220 किसानों द्वारा लगभग 50 लाख रूपए माइक्रो एटीएम के उपयोग से राशि निकाली गई है। जिस दिन किसानों द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में धान बिक्री के लिए लाया जाता है, उसी दिन तौलाई कर धान खरीदी लिया जाता है। धान का भुगतान समय पर प्राप्त होने से किसानों में खुशी है। जिले में किसानों द्वारा सुविधापूर्वक धान की बिक्री की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

9 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

9 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

9 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

10 hours ago