छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में अव्वल …

खैरागढ़ l खरीफ सीजन 2026 में किसानों को समय पर रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था के चलते खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिला प्रदेश में खाद वितरण के मामले में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। 9 जुलाई तक जिले में 21,452 टन उर्वरक का भंडारण किया गया, जिसमें से 17,980 टन यानी 83.82 प्रतिशत खाद किसानों को वितरित की जा चुकी है।

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की मॉनिटरिंग और कृषि, सहकारिता विभाग तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के समन्वित प्रयासों से जिले की सभी सेवा सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित रही, जिससे किसानों को डीएपी, यूरिया सहित अन्य उर्वरक समय पर और बिना किसी परेशानी के मिल रहे हैं।

कृषि विभाग के अनुसार जिले के किसी भी क्षेत्र से खाद की कमी की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है तथा मांग के अनुरूप लगातार आपूर्ति जारी है। किसानों ने भी इस व्यवस्था पर संतोष जताया है। सेवा सहकारी समिति मदुराकोही के किसान कोमल राम ने बताया कि इस बार समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध रही, जिससे बुआई और फसल प्रबंधन का कार्य समय पर हो सका। वहीं छुईखदान के किसान शिवकुमार ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार व्यवस्था काफी बेहतर रही और उन्हें खाद के लिए भटकना नहीं पड़ा। जिला प्रशासन ने किसानों से केवल अधिकृत समितियों एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदने की अपील की है।

kgnews

Recent Posts

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, 4 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…

7 hours ago
SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

SP ऑफिस वेतन घोटाले में ₹3.40 करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा, जांच तेज

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…

8 hours ago
दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

दतिया में मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, छलके आंसू; बोले- एक-एक गांव जाऊंगा, आशुतोष को जिताऊंगा

  दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…

8 hours ago
विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा फैसला: अगले 10 महीने तक नहीं लेंगे सैलरी, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…

8 hours ago
विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

विधानसभा में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ के 746 गांव अब भी असर्वेक्षित: राजस्व मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…

9 hours ago
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य: राज्यमंत्री गौर

पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…

9 hours ago