राजनांदगांव। शिक्षा व संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.अंकूश लोहाटी एमबीबीएस, एमडी, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं कार्डियक डॉक्टर, टेक्सस टेक युनिवर्सिटी का मार्गदर्शन कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दिया गया जिसमें गायत्री शिक्षण समिति के सचिव गगन लडढा एवं प्राचार्य शैलजा नायर द्वारा इनका स्वागत सम्मान किया गया। डॉ.लाहोटी द्वारा कहा गया कि युवाओं में आजकल अधिकांश: हृदय रोग संबंधी बीमारियाँ देखने को मिल रही है। हम अपने स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बनाए? उचित खान_पान व संयमित जीवन शैली अति आवश्यक है हम पहले अपनी सेहत को प्राथमिकता देवें। हमारी थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। हृदय को स्वस्थ व सुरक्षित रखने हेतु किसी भी प्रकार का तनाव न लें, हर परिस्थिति को समझदारी से सुलझाएँ।
शाला की व्याख्याता व मीडिया प्रभारी उषा झा से मिली जानकारी के अनुसार आज का युवा वर्ग आवेश में आकर अपने जीवन को दाँव पर लगा देता है इससे हम बचें। स्वस्थ जीवन को पहली प्राथमिकता देवें। तनाव से हमारा हृदय अधिक प्रभावित होता है। छोटी उम्र में ही युवा वर्ग दिल की बीमारियों से ग्रसित हो रहा है, इससे किस प्रकार बचे आदि अनेक महत्वपूर्ण जानकारी डॉ.लोहाटी के द्वारा स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में इनका सम्मान पूज्य गुरूदेव का साहित्य व श्रीफल देकर किया गया। उक्त कार्यक्रम में शाला के व्याख्याता आशीष सोनवानी, शिक्षक याददास साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
आयोजन हेतु गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक प्रभारी अमित उत्तलवार, प्राचार्य शैलजा नायर, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रीष्मकाल के दौरान प्रदेश में बढ़े हुए तापमान और…
भोपाल गोकुल धाम स्थापना नीति-2025 पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े और स्पष्ट निर्देशों तथा राज्य शासन की जीरो…