राजनांदगांव : जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

– प्रगतिरत विकास कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों की बैठक लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहियों को किश्त की राशि का भुगतान समय-सीमा में सुनिश्चित करने के लिए लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम सभा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत अनुमोदित नवीन स्वीकृति तथा पात्र-अपात्र हितग्राहियों की सूची तत्काल प्रस्तुत करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ब्लाकों में पदस्थ तकनीकी सहायकों की हर 15 दिवस में उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी। सभी तकनीकी सहायक को फील्ड में रहकर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा जनपद पंचायत के सीईओ को कार्यों का मॉनिटरिंग करने निर्देशित किया।


मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए नालियों, सोख्ता गढ्डा, तालाबों की सफाई, कचरा संग्रहण, दीवार लेखन, स्वच्छता सर्वेक्षण के पूर्व प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट यूनिट के संबंध में आवश्यक जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, 15वें वित्त आयोग एवं पंचायत सेक्टर के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा प्रगतिरत कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी योजनान्तर्गत संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

kgnews

Recent Posts

CG : छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का मनरेगा में राज्यांश बढ़ाने का अनुमोदन राज्य के खजाने पर भार – दीपक बैज …

CG : छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का मनरेगा में राज्यांश बढ़ाने का अनुमोदन राज्य के खजाने पर भार – दीपक बैज …

रायपुर । भाजपा शासित राज्य मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड ने मनरेगा में राज्य पर पड़ने वाले…

8 minutes ago
CG : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का लखनपुर से शुभारंभ, अभिभावकों से किया आह्वान-‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार’ …

CG : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का लखनपुर से शुभारंभ, अभिभावकों से किया आह्वान-‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार’ …

अम्बिकापुर । प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पर्यटन एवं संस्कृति…

11 minutes ago
CG : अम्बिकापुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 1.42 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य …

CG : अम्बिकापुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 1.42 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य …

अम्बिकापुर । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में नगर…

14 minutes ago
CG : ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम …

CG : ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम …

अम्बिकापुर । सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम…

31 minutes ago
CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने…

34 minutes ago