राजनांदगांव : जीएमसीसी और टैक्स बार बी की टीम फाइनल में, कल होगी खिताबी भिड़ंत…

राजनांदगांव , साइंस कॉलेज में टैक्स बार 11 के तत्वावधान में सद्भावना क्रिकेट लीग के दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। दोनों ही मैच में शानदार बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग का नजारा देखने मिला। दोनों मैच में कुछ शानदार कैच भी लपके गए। पहले सेमीफाइनल में जीएमसीसी कमला कॉलेज ने रॉयल 11 और दूसरे सेमीफाइनल मैच में टैक्स बार बी की टीम ने एनसीएल 11 को पराजित किया। इस तरह जीएमसीसी और टैक्स बार बी की टीम प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल मैच 20 अप्रैल सोमवार को साइंस कॉलेज ग्राउंड में खेला जाएगा। फाइनल के पहले स्पर्धा के तीसरे स्थान के लिए 8-8 ओवर का मैच खेला जाएगा।

पहले सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएमसीसी ने 122 रन बनाए। एश्वर्य सिन्हा ने 21 रन, किशोर देवांगन ने 30 रन और 16 गेंदों में चंद्रेश सिन्हा ने 46 रन बनाए। किशोर और चंद्रेश ने शानदार बल्लेबाजी की। चंद्रेश ने छह छक्के और किशोर ने 6 छक्के लगाए। जवाब में उतरी रॉयल 11 की टीम 10 ओवर में 93 रन ही बना पाई। उनके चार विकेट मात्र 9 रन के स्कोर पर गिर गए थे।

रोमांचक दूसरे सेमीफाइनल मैच में टैक्स बार बी की टीम जीती दूसरा सेमीफाइनल रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टैक्स बार की टीम ने 100 रन बनाए। नितिन गावड़े ने 29 रनों का योगदान दिया। जबकि मोहनीश उइके ने 29 रन और कुंदन ने 11 रन बनाए। जवाब में उतरी एनसीएल 11 की टीम 89 रन ही बना पाई। इसमें चंद्रकिरण महिपाल ने 12 रन, आशीष साहू ने 30 रन और यश वाधवानी ने 13 रन जुटाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। अच्छी फील्डिंग करते हुए लोकेश वर्मा ने शानदार कैच लिए। लोकेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

4 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

4 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

4 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

4 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

4 hours ago