छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : डामरीकृत सडकों पर एवं विद्युत खंभो व तारों के नीचे होली न जलाने आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने की अपील

राजनांदगांव। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि होलिका दहन के लिये हरे-भरे पेड,पौधों की कटायी नहीं की जानी चाहिये बल्कि इसके लिये सुखी एवं बेकार पड़ी लकड़ी इस्तेमाल करनी चाहिए,जिससे पर्यावरण को संरक्षण प्रदान किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से होलिका दहन पक्की डामरीकृत सड़को पर तथा विद्युत खंभो एवं तारों के नीचे नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विद्युत खंभा या तार के नीचे होलिका दहन करने से आग लगने की संभावना बनी रहती है और तार मे आग लगने से विद्युत प्रभाव में अवरोध उत्पन्न होगा।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा है कि नागरिको की सुविधा के लिये कुछ दिनों पूर्व ही शहर की सडको में डामरीकरण किया गया है, चुकि सड़कों पर होलिका दहन से सड़के खराब होंगी और राशि का अपव्यय होगा। इसलिये खुली जगह में होलिका दहन किया जाये, इसका कडाई से पालन किया जाये। आयुक्त ने निगम के अधिकारियो व कर्मचारियों से कहा है कि होलिका दहन स्थलो का निरीक्षण कर संबंधितो को समझाईस देवे कि वे सड़क के बीच या डाकरीकृत सड़क में होलिका दहन न करें। उन्होंने होली त्यौहार के दौरान जल का अपव्यय कम से कम करने की भी अपील की है। क्योकि इस वर्ष गर्मी के प्रथम माह से ही शिवनाथ नदी का जल स्तर कम हो गया है और पूरे गर्मी माह भर नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराना है। अतः उक्त बातो को ध्यान मे रखकर जल का अपव्यय कम से कम करे।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

5 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

5 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

5 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

5 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

5 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

6 hours ago