छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : दान की भूमि पर पेड़ों की अवैध कटाई कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग…

राजनांदगांव , रियासत काल में राजा द्वारा कुष्ठ रोगियों के इलाज के लिए लिए दान की गई भूमि में पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है। यहां बड़ी संख्या में पेड़ों को काटकर इसका परिवहन किया जा रहा है। मामले की शिकायत पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री ने कलेक्टर से कर जांच की मांग की है।

पूर्व पार्षद शास्त्री ने बताया कि आज भी कुष्ठ रोग से ग्रस्त मरीज यहां निवास करते हैं। जहां से इमली और कौहा सहित सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई लगातार की जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय नागरिकों के साथ ऋ​षि शास्त्री ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। शास्त्री ने बताया कि वर्ष 1904 से 2005 तक उक्त भूमि लीज पर दी गई थी। केयर टेकर के अनुसार संस्था के संचालक पी. देवदास वर्तमान में अमेरिका में निवासरत हैं। इस हिस्से में अवैध रुप से मुरूम खुदाई करने की जानकारी सामने आई है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

वन विभाग व राजस्व की टीम पहुंची: मामले की शिकायत के बाद वन विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने निरीक्षण कर काटे गए वृ​क्षों की नापजोख भी की है। शास्त्री ने कहा कि दान की भूमि, पर्यावरण और मानवता तीनों के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

5 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

6 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

6 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

6 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

6 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

6 hours ago