राजनांदगांव : दुष्कर्म केस में आरोपी पिता को अंतिम सांस तक कारावास में रहने की सजा दी गई

राजनांदगांव | अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी से कुकर्म करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक कारावास में रहने की सजा दी गई। फैसला सुनाते न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो) राजनांदगांव पीठासीन न्यायाधीश ओमप्रकाश साहू ने उक्त आरोपी के खिलाफ दोष साबित होने पर यह सजा दी।

40 वर्षीय अभियुक्त को दोषी पाए जाने पर लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) 2012 की धारा 6 के तहत आजीवन कारावास की सजा दी। 20 हजार रुपए अर्थदंड अदा न करने पर 4 माह का सश्रम कारावास होगा। भारतीय दंड संहिता की धारा 506 भाग-2 के तहत तहत तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5 हजार अर्थदंड की राशि अदा नहीं करने पर 1 माह का सश्रम कारावास अतिरिक्त की सजा दी गई है।

मामले में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो एक्ट) राजनांदगांव प्रिया कांकरिया ने पैरवी की। पीड़िता की माता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया था। मामले में पुख्ता साक्ष्य भी पेश किया गया था।

kgnews

Recent Posts

Monsoon 2026: मानसून से पहले उमस का कहर, बैतूल में 90% और भोपाल में 64% ह्यूमिडिटी; IMD का अलर्ट जारी

Monsoon 2026: मानसून से पहले उमस का कहर, बैतूल में 90% और भोपाल में 64% ह्यूमिडिटी; IMD का अलर्ट जारी

भोपाल  देशभर में भीषण गर्मी से परेशान लोग बड़ी शिद्दत से दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार…

22 minutes ago
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी मॉडल

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी मॉडल

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी…

33 minutes ago
MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध

MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध

भोपाल  मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर…

2 hours ago
CG : पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव…

CG : पशुपालन विभाग की मैदानी संस्थाओं के संचालन समय में बदलाव…

अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, अवकाश दिवस पर भी…

2 hours ago
CG : अंकसूची के इंतजार में लाखों छात्र, एडमिशन पर मंडराया संकट…

CG : अंकसूची के इंतजार में लाखों छात्र, एडमिशन पर मंडराया संकट…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा देने वाले करीब सात लाख…

2 hours ago