छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी लगाने आरक्षक ने ठगे 2 लाख रुपए

राजनांदगांव वन विभाग में फारेस्ट गार्ड के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर दो युवकों से 2 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। घटना को पूर्व में जालबांधा थाने में पदस्थ रहे आरक्षक ने अंजाम दिया है। एसपी से हुई शिकायत के बाद कोतवाली थाने में आरक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी मुताबिक आरक्षक भागवत मेश्राम ने दुर्ग निवासी वीरेंद्र साहू और विवेक साहू को फारेस्ट गार्ड की नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके लिए दोनों से एक-एक लाख रुपए की मांग की। दोनों युवकों ने नौकरी की लालसा में उन्हें दो लाख रुपए दिए। लेकिन इसके बाद भी उनकी नौकरी नहीं लगी। युवकों ने भागवत मेश्राम से अपने रुपए वापस मांगे, लेकिन वह आना-कानी करने लगा। फोन भी रिसीव करना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत खैरागढ़ एसपी से की। मामले की जांच के बाद कोतवाली थाने में आरोपी आरक्षक के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : 270 किलो गांजा, 1847 नशीली टेबलेट नष्ट किया …

राजनांदगांव : 270 किलो गांजा, 1847 नशीली टेबलेट नष्ट किया …

राजनांदगांव | पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जब्त नशीली चीजों…

7 minutes ago
राजनांदगांव : शहीदों, शिक्षकों के सम्मान में पौधरोपण आज …

राजनांदगांव : शहीदों, शिक्षकों के सम्मान में पौधरोपण आज …

राजनांदगांव | ग्राम पंचायत बांट गांव में साल 2025 में रोपे गए 1400 पौधों में…

9 minutes ago
CG : बीजेपी के 5 पार्षदों का इस्तीफा, CM साय को लिखा पत्र …

CG : बीजेपी के 5 पार्षदों का इस्तीफा, CM साय को लिखा पत्र …

रायपुर। आरंग से लगे नगर पंचायत समोदा में भाजपा पार्षदों के कथित सामूहिक इस्तीफे से…

12 minutes ago
CG : अगले 4 दिनों तक बारिश होने की संभावना …

CG : अगले 4 दिनों तक बारिश होने की संभावना …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. दो दिन की बरिश…

16 minutes ago
CG : CRPF ने बीजापुर में नक्सलियों का विस्फोटक किया जब्त …

CG : CRPF ने बीजापुर में नक्सलियों का विस्फोटक किया जब्त …

बीजापुर। सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने…

26 minutes ago
CG : पुलिस भर्ती : गर्भावस्था पर फिजिकल टेस्ट टालने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश …

CG : पुलिस भर्ती : गर्भावस्था पर फिजिकल टेस्ट टालने के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान गर्भवती होने के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल…

30 minutes ago