राजनांदगांव , ग्राम खुर्सीपार के बिल्हारी जलाशय में चल रहे गहरीकरण की अनुमति को रद्द कर दी गई है। गहरीकरण में लगे फर्म पर नियम विपरीत गहरीकरण करने और जलाशय को नुकसान पहुंचाने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद जल संसाधन विभाग ने उक्त अनुमति रद्द कर दी गई है।
जल संसाधन विभाग ने बताया कि बिल्हारी जलाशय के गहरीकरण और मलबा परिहवन के लिए सेवा सिंह ओबेराय एंड कंपनी फर्म को अनुमति जारी की गई थी। लेकिन जांच में पाया गया कि उक्त फर्म द्वारा निर्धारित मापदंड से अधिक का खनन किया जा रहा है।
बांध पार के 60 मीटर हिस्से को छोड़कर खनन की अनुमति दी गई, लेकिन फर्म द्वारा 25 से 30 मीटर दायरे में भी खनन किया जा रहा है। इसके अलावा जलाशय की संचरना को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जल संसाधन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…
रायपुर/महासमुंद । प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि…
सारंगढ़ । जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी…
सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
राजनांदगांव. शहर के कोचिंग संस्थानों में पुलिस की टीम ने दबिश देकर फायर सेफ्टी एवं…
बीजापुर । बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में…