छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : भारतीय थल सेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों पर 1163 युवाओं का चयन

– प्रारंभिक निर्देशों के लिए 28 मई को सुबह 7 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में उपस्थित होने के निर्देश
राजनांदगांव । सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 हेतु विभिन्न पदों पर चयन परिणाम की घोषित किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं का भारतीय थल सेना में अग्निवीर के लिए चयन हुआ है। जिसका अवलोकन भारतीय थल सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in एवं सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के सूचना पटल कर किया जा सकता है।
भारतीय थल सेना में अग्निवीर हेतु चयनित अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7 बजे शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास नवा रायपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने कहा गया है। राजनांदगांव एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के अग्निवीर हेतु चयनित अभ्यर्थी अपने चयन से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव को प्रदान करें तथा प्रारंभिक निर्देशों के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

CG : ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को बधाई दी …

रायपुर/दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों…

8 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन और ज्यादा गर्मी पड़ने का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन गर्मी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक,…

13 minutes ago
राजनांदगांव : भीषण गर्मी : मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में मंगाया बाथ टब…

राजनांदगांव : भीषण गर्मी : मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में मंगाया बाथ टब…

राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में बॉथ टब मंगाया गया है। इसे…

17 minutes ago
CG : युवा विधायक की सराहनीय पहल, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद भी लेंगे 7 फेरे …

CG : युवा विधायक की सराहनीय पहल, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में खुद भी लेंगे 7 फेरे …

बेमेतरा। राज्य शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेमेतरा…

19 minutes ago
राजनांदगांव : लखोली बाइपास में गुंडे-बदमाश सक्रिय…

राजनांदगांव : लखोली बाइपास में गुंडे-बदमाश सक्रिय…

राजनांदगांव | लखोली बाइपास में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इस हिस्से से आवाजाही…

24 minutes ago
CG : कोर्ट परिसर में दिया तीन तलाक, पत्नी पहुंची थाने उधर पति फरार …

CG : कोर्ट परिसर में दिया तीन तलाक, पत्नी पहुंची थाने उधर पति फरार …

बिलासपुर। फैमिली कोर्ट परिसर के सामने एक पति द्वारा अपनी पत्नी को सरेराह तीन बार…

25 minutes ago