छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : रायपुर नाका के पास ट्रक पूरी तरह जलकर खाक

राजनांदगांव | सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना मंगलवार रात की है। जहां जीई रोड स्थित रामदरबार चौक में ट्रक में लगी आग इतनी भीषण थी कि पूरा ट्रक जल गया।

कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक एक मिल से भूसा लेने आया था। रात तक माल नहीं लद पाने के कारण चालक वाहन को रायपुर नाका के पास सड़क किनारे खड़ा कर घर चला गया। रात करीब 12 बजे लोगों ने ट्रक में आग की लपटें देखीं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।

घटनास्थल के पास रिहायशी इलाका और पेट्रोल पंप होने से बड़े हादसे की आशंका थी। मौके पर एक ढाबा और इनकम टैक्स कार्यालय भी मौजूद थे। ट्रक पूरा जलने के बाद आग खुद बुझ गया।

kgnews

Recent Posts

CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…

4 minutes ago
राजनांदगांव : बार-बार कॉल और मिलने की जिद, मनचला गिरफ्तार …

राजनांदगांव : बार-बार कॉल और मिलने की जिद, मनचला गिरफ्तार …

राजनांदगांव। जिले के बसंतपुर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने…

8 minutes ago
CG : बस्तरिया बटालियन के जवानों ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल …

CG : बस्तरिया बटालियन के जवानों ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल …

रायपुर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा सेडवा स्थित वाहिनी मुख्यालय…

24 minutes ago
राजनांदगांव : मंडी के सामने नाली खुली होने से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : मंडी के सामने नाली खुली होने से हादसे का खतरा…

राजनांदगांव | मंडी क्षेत्र के सामने वाला एक नाली खुली होने के कारण राहगीरों और…

32 minutes ago
राजनांदगांव : चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर रखे गए कई डस्टबिन क्षतिग्रस्त हो गए…

राजनांदगांव : चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर रखे गए कई डस्टबिन क्षतिग्रस्त हो गए…

राजनांदगांव | शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए कई डस्टबिन टूट-फूट…

37 minutes ago
राजनांदगांव : सदर लाइन में सड़क की हालत खराब, परेशानी…

राजनांदगांव : सदर लाइन में सड़क की हालत खराब, परेशानी…

राजनांदगांव| सदर लाइन क्षेत्र की कई सड़कों पर गड्ढे और उखड़ी हुई परतें लोगों के…

46 minutes ago