छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : रेल यात्रियों को शीतल पेयजल और छाछ वितरण कर दिया मानव सेवा का संदेश…

राजनांदगांव/ डोंगरगढ़ , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में भीषण गर्मी के बीच रेल यात्रियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही गर्मी से राहत देने छाछ का वितरण की जिम्मेदारी समाजसेवी संस्थाओं ने उठाई है। विगत दिनों डोंगरगढ़ और राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में समाजसेवी संस्थाओं ने शीतल पेयजल एवं छाछ वितरण किया। इसमें रेलवे स्टाफ, आरपीएफ और जीआरपी के अफसर और जवान मानव सेवा का संदेश देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर बीपी स्काउट और रानी लक्ष्मीबाई गाइड ग्रुप द्वारा पेयजल सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी में राहत की बूंदें अभियान के तहत डोंगरगढ़ स्टेशन पर स्काउट-गाइड द्वारा सफर कर रहे रेल यात्रियों एवं स्टेशन में अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यह अभियान दो दिनों तक चला। स्काउट के बच्चों ने बाकायदा यात्रियों के पास पहुंच कर चलती ट्रेनों के स्टेशन में थमने के दौरान खिड़कियों से उन तक पानी पहुंचाया।

स्काउट गाइड के बच्चों के कार्य की सराहना की तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच स्टेशन पर पहुंचने वाले, यहां से यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को शीतल जल एवं स्वच्छ पेयजल वितरित कर राहत पहुंचाई गई। अचानक मिली इस सेवा से यात्रियों के चेहरे खिले उन्होंने स्काउट के बच्चों की इस मानव सेवा की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड सदस्यों ने पूरे अनुशासन, सेवा भावना एवं उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। जिससे स्टेशन परिसर में सेवा और सहयोग का एक प्रेरणादायक वातावरण बना रहा।

अफसरों ने भी बच्चों की इस शानदार पहल को सराहा नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आर छोरिया द्वारा इस पहल की सराहना की गई। इसे यात्रियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया गया। उन्होंने कहा यह पहल न केवल यात्रियों को गर्मी से राहत देने में सफल रही, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, सेवा का संदेश देने में प्रभावी रही। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे परिवार ने इस उत्कृष्ट प्रयास की सराहना करते भविष्य में भी ऐसे जन हितकारी कार्यों के निरंतर आयोजन करने की बात कही।

kgnews

Recent Posts

CG : भूपेश बघेल को आचार संहिता उल्लंघन मामले में झटका …

CG : भूपेश बघेल को आचार संहिता उल्लंघन मामले में झटका …

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज…

47 seconds ago
राजनांदगांव : 15 दिन में सिर्फ 1 मिमी बारिश, यह सामान्य से 97 फीसदी कम…

राजनांदगांव : 15 दिन में सिर्फ 1 मिमी बारिश, यह सामान्य से 97 फीसदी कम…

राजनांदगांव , जिले में प्री मानसून बारिश बेहद निराशाजनक रही है। 1 से 15 जून…

8 minutes ago
CG : ऑपरेशन में देरी, प्रसूता और शिशु की मौत, CMHO ने दिए जांच के आदेश …

CG : ऑपरेशन में देरी, प्रसूता और शिशु की मौत, CMHO ने दिए जांच के आदेश …

सूरजपुर। डॉक्टरों पर लापरवाही का मामला सामने आया है. सूरजपुर जिला अस्पताल में डिलीवरी से…

11 minutes ago
राजनांदगांव : 240 किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं…

राजनांदगांव : 240 किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं…

राजनांदगांव , प्रीमियम जमा करने के बाद भी छुरिया ब्लॉक के 240 किसानों को पीएम…

11 minutes ago
CG : CM साय आज गरियाबंद और सूरजपुर दौरे पर …

CG : CM साय आज गरियाबंद और सूरजपुर दौरे पर …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गरियाबंद के क्षेत्रवासियों को 700 करोड़ के विकास कार्यों…

15 minutes ago
CG : बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई की बेरहमी से पिटाई …

CG : बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई की बेरहमी से पिटाई …

अंबिकापुर। बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने भाई की बेरहमी से पिटाई…

19 minutes ago