छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : विद्यार्थी शिविर का हुआ समापन, सैकड़ो विद्यार्थी हुए लाभान्वित

( बाल संस्कार विभाग, श्री योग वेदांत सेवा समिति का आयोजन )

राजनांदगांव | भारत के भावी कर्णधार हो रहे तैयार । बच्चे ही भारत के भविष्य है जिस तरह एक पौधे को समय-समय पर जल से सींचना, खाद डालना देखभाल करके पोषित करते है और वह पौधा बढ़ा होकर वृक्ष बन हमारी जरूरतों को पूरा करता है फल देता है छांव देता है ऐसे ही बाल्यवस्था में बच्चों को अच्छे संस्कार से रोपित करते है तो बच्चे बड़े होकर देश, समाज एवं भारत की नींव को मजबूती प्रदान करते है तथा शसक्त राष्ट्र का निर्माण होता है ।

यही संस्कार पूज्य संत श्री आशारामजी बापू ने पिछले 60 वर्षो से बच्चों को देते आ रहे है । इस वर्ष भी श्री योग वेदांत सेवा समिति, बाल संस्कार विभाग के द्वारा बच्चों के अंदर अच्छे संस्कार व आत्मिक उन्नति के लिए 25 से 31 मई सात दिवशीय विद्यार्थी शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे 250 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is 02-1024x768.jpg

श्री योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव के अध्यक्ष रोहित चंद्राकर व कोषाध्यक्ष टी.के.चंद्राकर ने बताया कि विद्यार्थियों के नैतिक, चारित्रिक विकास हो तथा सर्वांगीण विकास हो इस उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया । छात्रों के लिए स्थान मोहारा स्थित संत आशारामजी आश्रम व छात्राओं के लिए स्थान ममता नगर स्थित सत्संग भवन में शिविर का आयोजन किया गया । शिविरार्थियों ने शिविर के दौरान सीखी बातों का अपने जीवन में अपनाने तथा प्रतिदिन माता-पिता को प्रणाम करके दिन की शुरुआत करने का संकल्प बच्चों ने लिया ।

विद्याथियों के सर्वांगीण विकास की कुंजी- विद्यार्थी शिविर

बाल संस्कार विभाग के प्रभारी संजय साहू ने बताया कि बाल्यकाल में बच्चों को जैसा संस्कार देते है वही से उसका भविष्य का निर्माण होता है अच्छे संस्कार बच्चों को महान बना देती है तो वही बुरे संस्कार पतन की ओर ले जा लेती है । विद्यार्थियों में अच्छे का बीजारोपण हो इस हेतु पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की पावन सत्प्रेरणा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सात दिवशीय अनुष्ठान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को जप-ध्यान, प्राणायाम, योगासन, माता-पिता का आदर, जीवन मे सफलत के रहस्य, परीक्षा में अच्छे परिणाम, महापुरुषों के जीवन चरित्र, आध्यात्मिक खेल, बौद्धिक शक्ति बढ़ाने के प्रयोग इत्यादि बातें सिखाई गयी ।

स्पर्धाओं में मिला आकर्षण पुरुस्कार

शिविर के दौरान विभिन्न स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें भजन स्पर्धा में मानस साहू, पोषण साहू, अनय शर्मा, तुसार साहू, गीतांजली सिन्हा विजेता बने । चित्रकला में दुष्यंत साहू, वेदान्त चक्रधारी एवं प्रवीण भण्डारपुर, विद्या लक्ष्मी साहू, पूजा शर्मा विजेता बने । व्यसन मुक्ति पर आधारित नाटिका में ठाकुर राम, भावेश, पोषण, चिन्मय, चंद्रशेखर, तुषार एवं मोहित साहू विजेता बनें । पूरे शिविर में आये विद्यार्थियों में आदर्श विद्यार्थी का पुरुस्कार दुष्यंत साहू, मोरध्वज सावतकर, पूजा वर्मा, शिवानी साहू को मिला । अन्य प्रतियोगिता में आरती, परिधि, नारायणी, अंगुरी, वंदना, पूजा, निधि सेन को पुरस्कृत किया गया तथा सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया । गंडई क्षेत्र के 11 वर्ष के पोषण साहू व उनकी टीम में ज्ञानमय सुंदर झांकी बनाई जो शिविर में बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा ।

अनुष्ठान शिविर के सफल आयोजन में समिति के रोहित चंद्राकर, टी.के.चंद्राकर, नम्मू साहू, दिलीप साहू, दलेश्वर साहू, जीत साहू, हीरा वर्मा, राजू भाई, भोजेस्वर साहू, एरिना चंद्रवंशी, तृप्ति वैष्णव, संगीता साहू, एकता अनवानी (गोंदिया), सरिता चक्रधारी, पूजा साहू, ममता साहू, चंचल साहू, चांदनी, खिलेस्वरी, वंदना दीदी, गायत्री यादव, रुही दीदी, सावित्री साहू, एकता, अंजू, खिलेस्वरी, लुमती बहन, लक्ष्मी बहन आदि का विशेष सहयोग रहा साथ ही डोंगरगढ़, डोंगरगांव, मोहला-मानपुर, चौकी, गंडई, खैरागढ़ समिति के पदाधिकारियों का भी सहयोग रहा ।

kgnews

Recent Posts

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेट म्यूजियम में रखी 12वीं सदी की मूर्ति को लेकर…

47 minutes ago
कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू ​13 से…

47 minutes ago
पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल…

1 hour ago
MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

भोपाल  मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य…

1 hour ago
CG : महानदी किनारे मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान …

CG : महानदी किनारे मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान …

रायपुर। रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के ग्राम पारागांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

2 hours ago
CG : सातपाखर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने …

CG : सातपाखर नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने …

दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।…

2 hours ago