राजनांदगांव। बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सब्जी मंडी से पकड़े गए जुआरियों से 10,230 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते और एक प्लास्टिक बोरा बरामद किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सब्जी मंडी में छापेमारी की गई, जहां जुआरी ताश के पत्तों से रुपयों का दांव लगा रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों में अमित यादव (39), राहुल बघेल (29), नरसिंह यादव (40), लोकेश यादव (19), गजानंद साहू (40), देवेश साहू (23) और कुलदीप यादव (27) शामिल हैं। सभी आरोपी बसंतपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
भिलाईनगर । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के बीच भिलाई…
शिक्षण से बढ़ेगी कार्यकुशलता, मातृ वंदना योजना का लाभ अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने का लक्ष्य…
विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसुविधाएं बढ़ाने निर्देशनवीन एसडीएम कार्यालय और नवीन तहसील कार्यालय…
राजनांदगांव । जिला अस्पताल के नवजात गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू) में लापरवाही के आरोपों पर…
दंतेवाड़ा । भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), द्वारा ’’ए-हेल्प’’ ( पशुधन स्वास्थ्य…
दंतेवाड़ा । आज जिले के सेवानिवृत्त होने वाले चार शिक्षकों के सम्मान में गरिमामय समारोह…