छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – जिले में सब्जी की खेती के लिए बढ़ा रूझान

– शासन की किसान हितैषी योजना का दिखाई दे रहा असर
– सुशासन तिहार कृषक प्रेमलाल कंवर के लिए रहा सुखद एवं फायदेमंद
– खेती-किसानी से प्राप्त आय से खरीदी दो पहिया वाहन एवं पिकअप
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बुढ़ानछापर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दिखाई दी। यह शिविर कृषक प्रेमलाल कंवर के लिए सुखद एवं फायदेमंद रहा। सब्जी की खेती के लिए नि:शुल्क बीज पाकर उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि तकनीकी जानकारी के साथ राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत मल्ंिचग पद्धति के माध्यम से सब्जी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बताया कि वे सब्जी भिंडी, टमाटर, बरबट्टी, लौकी सहित अन्य सब्जियों की खेती कर रहे हैं तथा स्थानीय हाट बाजार में बिक्री करते है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर मार्केट मिलने से सब्जियों की बिक्री यहां आसानी से हो रही है। खेती-किसानी से जो आय हुई उससे दो पहिया वाहन खरीदा तथा अब सब्जी लाने-ले जाने के लिए चार पहिया वाहन पिकअप खरीद लिए हंै।
कृषक प्रेमलाल कंवर ने राज्य पोषित योजना अंतर्गत आम के पौधों का रोपण किया गया था, जिससे आमदनी में वृद्धि हुई। पहले वे धान की खेती करते थे, लेकिन उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रोत्साहन मिलने पर सब्जी की खेती करना प्रारंभ किया। उन्होंने नि:शुल्क आम के कलमी पौधों का रोपण भी किया है। पौधों के बीच के खाली जगह में सब्जी की खेती करने हेतु तकनीकी जानकारी उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि सुशासन तिहार में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर जनमानस की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

kgnews

Recent Posts

CG : घुमन्तु बच्चों के पुनर्वास के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान जारी …

CG : घुमन्तु बच्चों के पुनर्वास के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान जारी …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देश एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू…

4 minutes ago
CG : रायपुर में दौड़ेंगी माइक्रो बसें, 45 दिन के ट्रायल से बदलेगी शहर की यातायात तस्वीर …

CG : रायपुर में दौड़ेंगी माइक्रो बसें, 45 दिन के ट्रायल से बदलेगी शहर की यातायात तस्वीर …

रायपुर । राजधानी रायपुर में शहरी परिवहन को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा…

8 minutes ago
CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

गरियाबंद।राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में…

2 hours ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव । भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका…

2 hours ago
CG : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी …

CG : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी …

जशपुरनगर । संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं छात्रों के…

2 hours ago
CG : बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर 14 जून को …

CG : बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर 14 जून को …

कोरिया। ‘खून की हर बूंद किसी न किसी के लिए सांस के समान है‘ और…

2 hours ago