छत्तीसगढ़

राजनांदगॉव : केन्द्र, राज्य और नगर निगम के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी खिलेगा कमल, बनेगी चौबल इंजन की सरकार, क्षेत्र का होगा विकास: मधुसूदन यादव

महापौर मधुुसूदन ने आसरा, सागिनकछार, तिलईरवार एवं खम्हेरा में किया भाजपा प्रत्याशीयों का प्रचार प्रसार

राजनांदगॉव | नवनिर्वाचित महापौर, पूर्व सांसद एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव आज दिनभर डोंगरगॉव विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत निर्वाचन 2025 के अनुक्रम में चुनावी प्रचार प्रसार में भाजपा प्रत्याशीयों की जीत के लिये पूरी ताकत लगा रहे हैं। उन्होंने आसरा, सागिनकछार, तिलईरवार एवं खम्हेरा में ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क, जनसभा एवं मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट अपील  करते हुए मुख्य रूप से कहा है कि केन्द्र, राज्य और नगर निगम के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी खिलेगा कमल, बनेगी चौबल इंजन की सरकार और क्षेत्र का विकास होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is m-01-461x1024.jpeg

पूर्व सांसद के साथ राजनांदगॉव के भाजपा नेतागण भरत वर्मा, सावन वर्मा भी डोंगरगॉव के ग्राम आसरा, सागिनकछार, तिलईरवार एवं खम्हेरा में ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी प्रचार प्रसार में व्यस्त रहे, जहॉ भजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा क्षेत्र क्रमंाक 6 से जिला पंचायत सदस्य हेतु भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी  जागृति चुन्नी यदु (चुनाव चिन्ह – दो पत्ती), क्षेत्र क्रमांक 19 से भाजपा के अधिृकत जनपद सदस्य प्रत्याशी शिवरात्रि मेघनाथ चंद्रवंशी (चुनाव चिन्ह -बरगद का पेड़) एवं क्षेत्र क्रमांक 20 से भाजपा के अधिृकत जनपद सदस्य प्रत्याशी नर्मदा चन्द्रवंशी के पक्ष में जमकर प्रचार प्रसार किया । इस दौरान भाजपा नेेता मधुसूदन यादव ने ग्राम आसरा में सभा को संबोधित किया जहॉ उनके साथ भरत वर्मा, सावन वर्मा, स्थानीय भाजपा प्रत्याशीगण सहित भाजपा नेतागण चुन्नी यदु, फागुराम सिन्हा, शिवनारायण साहू, सतानंद प्रसाद दुबे, रोमन साहू, रूखम चंद्रवंशी, खेमन साहू, कमल साहू, गंगाराम कॅवर, मदन लाल साहू, गुलशन पटेल, प्रकाश सेन, सुरेश सिदार, तुलाराम, तारन सिदार, परमा साहू, सुरेश साहू, अमन साहू, कृत सिदार, जनपद सिदार, दयाल साहू, रेखा हिरवानी, सोनू वैष्णव, तेनसिंह सिन्हा एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस बैठक में जय सतनाम युवा संगठन ग्राम आसरा (अड़ाम) के 30 से अधिक सदस्यों ने महापौर मधुसूदन यादव के समक्ष भाजपा प्रवेश किया और भाजपा पार्टी के नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा पार्टी में शामिल होने एवं क्षेत्र के विकास में सहायक बनने का संकल्प लिया। इन सदस्यों में मुख्य रूप से कुंदन सिरमौर, गिरधारी डहरे, टीकम दास लहरे, जितेन्द्र सोनी, घनश्याम सोनी, तारका सोनी प्रवीण मारकण्डे, लक्की लहरे, विकास भारती, विवेक भारती, नैनदास डहरे, मनीष लहरे, अर्जुन सिरमौर, विकास सोनी, कुन्दन सोनी, डोमेन्द्र सोनी, डोगेन्द्र लहरे, विरेन्द्र सोनी, गौतम सोनी, लोकेश सोनी भागचंद गेण्ड्रे, उमेश गेण्ड्रे, दीपक गेण्ड्रे, अरूण भारती, हिरेन्द्र सोनी, चंद्रकांत कुर्रे, संतोष भारती, अनुज भारती, चंद्रहास भारती, डोमेन्द्र भारती, घमेन्द्र सोनी, नागेन्द्र भारती को राजनांदगॉव महापौर ने भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश के उपलक्ष्य में पार्टी में उनका स्वागत किया। तत्पश्चात् प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने ग्राम तिलईरवार में भी सभा को संबोधित किया जिसमें प्रत्याशी जागृति यदु, शिवरात्रि चन्द्रवंशी सहित स्थानीय नेतागण फागुराम सिन्हा, चंद्रशेखर वैष्णव, सदानंद महाराज, शिवनारायण साहू, मोरध्वज चंद्रवंशी, संतोष पटेल, खोरबाहरा सिन्हा, मोती चन्द्रवंशी, दिलेश यादव, ब्रजलाल ठाकुर, अलखराम साहू, चमन वर्मा, मूलचंद साहू, सेवा मरकाम, देवनारायण मरकाम, कृतन पटेल, कामता वर्मा, बंशी धनकर, रेवाराम साहू, रामदुलारी साहू एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। देर शाम तक ग्राम सांगिनकछार एवं खम्हेरा क्षेत्रों में भी जनसंपर्क के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मधु एवं भाजपा समर्थित प्रत्याशीयों को ग्रामीण जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त होता रहा।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

4 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

4 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

5 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

5 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

5 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

5 hours ago