छत्तीसगढ़

रायगढ़ : गणपति विसर्जन के दौरान नाबालिग डूबा, मौत

गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान केलो नदी से दुखद घटना घटित हो गया जिसमें 10 वर्षीय बालक मोहल्ले में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन करने पानी मे उतरा बालक तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौत नदी में डूबने का मामला सामने आया है।

जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बालक अनुसार ठाकुर पिता मुकेश ठाकुर उम्र लगभग दस साल लेबर कालोनी में रहता है। बालक अपने मोहल्ले में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने केलो नदी के तट पर मोहल्ले वासियों के साथ गया था। इसी दौरान दस वर्षीय बालक भी पानी में उतरा था। किंतु विसर्जन के उपरांत वो बालक नदी से वापस तट पर नही पहुंचा। जिससे उसके साथियों सहित मोहल्ले वासियों में भगदड़ मच गया।

मोहल्ले वासी अपने स्तर में उक्त घटना के बाद काफी खोजबीन किया परंतु बालक का कुछ पता नहीं चल पाया। ऐसे में तत्काल इस बात की सूचना बच्चे के परिजनों और पुलिस को दी गई। इधर सूचना पाकर बच्चे के परिजन को बदहवास हो गए । घर परिवार से लेकर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रात में ही परिजनों पुलिस कर्मियों द्वारा मोहल्ले व स्थानीय लोगो की मदद से काफी खोजबीन की पर नतीजा निष्फल रहा।

इस बीच मंगलवार सुबह होमगार्ड के जवान और गोताखोरों की टीम फिर से बालक की तलाश करते रही । इस बीच बालक का शव जिंदल डेम बोदा टिकरा नदी में उफनती हुए मिला। देखा जाए तो विगत कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश होने के चलते केलो व महानदी का जलस्तर काफी बढ़ चुका है। सभवतः बालक नदी के तेज बहाव में खुद को नहीं संभाल पाया होगा और वह बह गया होगा। वही बालक की पहचान नदी में बहे बालक अनुसार ठाकुर के रूप में किया गया। बहरहाल पूरे घटनाक्रम की विवेचना पुलिस कर रही है।

प्रशासन ने लगाया है रोक बावजूद नियमों की अवहेलना

एनजीटी के निर्देश के बाद नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए केलो नदी में प्रतिमा विसर्जित करने पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। आदेश के परिपालन में मद्देनजर नगर निगम ने भी इसकी सूचना गणेश चतुर्थी से पहले ही जारी कर दी थी। जबकि तीन चार दिनों से नदी और तालाबों में गणेश विसर्जन चल रहा है। लोक प्रशासनिक आदेशों को खुले तौर पर अवहेलना करते हुए प्रतिमा विसर्जित कर रहे हैं।

मौत से परिजन शोक में डूबे, आखिर किसकी गलती

शहर में इस मौत के बाद काफी चर्चाएं होने लगी है। लोग अपनी संवेदना प्रकट कर रहे है। इस बीच यह भी चर्चा है कि नगर निगम जिला प्रशासन आदर्श जारी कर एक तरह से खाना पूर्ति कर दी। वही निगरानी करने में लापरवाही बरतने लगी दूसरी ओर से सुरक्षा के मद्देनजर नदी और तालाबों में कोई भी पुख्ता इंतजामात नही किए गए हैं और ना ही विसर्जन स्थलों पर लाइट की भी कोई व्यवस्था है।

इन सभी के बीच जब आदेश प्रतिबंध का लगाया गया है तो समिति प्रबंधन इस तरह लापरवाही बरतते हुए आदेश की अवहेलना आखिर क्यों की। यह मौत इस तरह का ज्वलंत सवाल छोड़ गया है जिसमे लोग आखिर गलती किसकी है पूछने लगे।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

6 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

6 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

6 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

6 hours ago