छत्तीसगढ़

रायपुर : सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत

टाटीबंध चौक में एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर पीछे बैठे युवक के नाना की मौके पर मौत हो गई। युवक के शरीर में भी चोटें आई हैं, जिसका AIIMS में इलाज किया गया। आमानाका पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक दुर्गा प्रसाद ने थाने में FIR दर्ज कराई कि वो वेस्ट सिंहभूम जिला झारखंड का रहने वाला है। 7 अक्टूबर की सुबह वह अपने नाना जगनमोहन राव के साथ भिलाई से रायपुर स्कूटी से आया था। उसे रायपुर में बैंकिंग की परीक्षा देनी थी।

युवक ने बताया कि रायपुर में परीक्षा देकर दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब भिलाई वापस लौट रहा था। स्कूटी में पीछे उसके नाना बैठे हुए थे। टाटीबंध चौक से कुछ दूर आगे बढ़े ही थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। दोनों गाड़ी समेत सड़क किनारे गिर गए। आमानाका टीआई एसआर सोनी ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर 112 की टीम पहुंची। इस मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर राजू करधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को जब्त किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।.

kgnews

Recent Posts

CG : शक्कर सप्लाई करने के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की ठगी …

CG : शक्कर सप्लाई करने के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की ठगी …

रायपुर। राजधानी में शक्कर कारोबारियों के साथ बड़ी ठगी हुई है। शक्कर सप्लाई करने के…

1 minute ago
CG : चोरी का 24 घंटे में खुलासा, डॉग स्क्वॉड की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : चोरी का 24 घंटे में खुलासा, डॉग स्क्वॉड की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में थाना सकरी पुलिस ने चोरी की वारदात का तेजी…

5 minutes ago
CG : लव ट्रायंगल विवाद में दो युवकों की सरेराह पिटाई, बेल्ट और पाइप से हमला …

CG : लव ट्रायंगल विवाद में दो युवकों की सरेराह पिटाई, बेल्ट और पाइप से हमला …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जरहाभाठा मेन रोड स्थित साईं बाबा अस्पताल के पास…

13 minutes ago
CG : कूलर से चिपककर महिला की मौत, जशपुर की दर्दनाक घटना …

CG : कूलर से चिपककर महिला की मौत, जशपुर की दर्दनाक घटना …

जशपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तारागढ़ में करंट…

36 minutes ago
CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

CG : सफर करते समय नशेड़ियों से ट्रेन यात्री परेशान, उत्कल एक्सप्रेस की तस्वीर वायरल …

बिलासपुर। ट्रेनों में धूम्रपान और नशाखोरी पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई ट्रेनों में खुलेआम…

40 minutes ago
CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

CG : आज छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों में बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधि तो जारी है, मगर बारिश का दायरा सिमट…

44 minutes ago