केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के गुरुवार को दुर्ग दौरे को लेकर पुलिस ने चाक-चौबंध सुरक्षा व्यवस्था की है। गृहमंत्री शाह रविशंकर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए पुलिस ने चार लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की है। पहली लेयर कार्यक्रम स्थल में मंच के पास रहेगी, दूसरी सभा स्थल के बाहर, तीसरे में जवान पार्किंग स्थल से सभा स्थल तक वाहनों की आवाजाही को रोकेंगे और चौथे लेयर के जवान मुख्य मार्गों पर तैनात रहेंगे। इसके लिए 500 जवानों की तैनाती गई है। वहीं पार्किंग के इंतजाम भी किए गए हैं।
गृहमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा के साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस ने भी कार्यक्रम में जुटने वाली भीड़ और सुरक्षा के बिंदुओं को ध्यान में रखकर तैयारी शुरू कर दी है। रविशंकर स्टेडियम के गेट पर ही मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। सभा स्थल तक जाने वाले सभी लोगों की पूरी तरह से जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि 22 जून को होने वाले कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों व जवानों को निर्देश दिए गए हैं। दुर्ग रेंज और पुलिस मुख्यालय से भी फोर्स बुलाई गई है।

अलग-अलग जगह से आने वालों के लिए अलग पार्किंग
केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर शहर में भारी वाहनों प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को करेंगे संबोधित
केंद्रीय गृहमंत्री केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को सबसे पहले संबोधित करेंगे। इसके बाद वे भाजपा के सातों मोर्चों के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा ने स्वयं मोर्चा संभाल रखा है। रविशंकर स्टेडियम में चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किए गए हैं। रेंज के सातों जिलों के एसपी भी मॉनिटरिंग कर रहे है। जवानों ने मंगलवार को एक मॉकड्रिल भी की। जिसमें हैलीपेड से आयोजन स्थल तक की सुरक्षा और मूवमेंट की बारीकियों को परखा गया।
मिनट टू मिनट जारी कार्यक्रम
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दुर्ग पहुंचने को लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया। जिसमें दोपहर 1:35 बजे जयंती स्टेडियम हैलीपेड भिलाई पहुंचेंगे। जहां से सड़क मार्ग से पद्मश्री पड़वानी गायिका उषा बारले के निवास पहुंचे और उनसे मुलाकात करेंगे। गृहमंत्री 20 मिनट उषा बारले के निवास में रुकेंगे। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे सड़क मार्ग से पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुंचेंगे। जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री दोपहर 3 बजे सड़क मार्ग से रविशंकर स्टेडियम से जयंती स्टेडियम भिलाई के लिए रवाना होंगे।
रायपुर । छत्तीसगढ़ की लोक कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और आधुनिक रचनात्मकता के संगम का प्रतीक…
रायपुर । मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 10 दिनों से चल…
कोण्डागांव । जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पिटेचुवा के प्रगतिशील किसान दुखा राम मरकाम…
दंतेवाड़ा। जिला कार्यालय में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में राहत एवं पुनर्वास, सड़क…
विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका रायपुर, राज्यपाल रमेन…
कोण्डागांव । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…