छत्तीसगढ़

मोहला : उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

           मोहला । छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कण्डिका 4(ख) के अंतर्गत ग्राम पंचायत में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान गोर्राटोला, अंबागढ़ चौकी (शहरी) की संचालन एजेंसी द्वारा दुकान का संचालन नहीं करने संबंधी समर्पण पत्र प्रस्तुत किया गया है। वहीं, शासकीय उचित मूल्य दुकान चिखली वर्तमान में निलंबित है, जिसे अस्थायी रूप से अन्य दुकान से संलग्न कर संचालित किया जा रहा है। इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, समर्पित एवं निलंबित शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नियमित संचालन हेतु वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियाँ (लैम्प्स), प्राथमिक कृषि साख समितियाँ, वन सुरक्षा समितियाँ, महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायतें एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियाँ जो उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए इच्छुक हों, उनसे आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में 23 जनवरी 2026 को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इच्छुक संस्थाएँ विहित प्रारूप में समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन पत्र विज्ञप्ति जारी दिनांक से 15 दिवस के भीतर, अर्थात 06 फरवरी 2026 तक कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मोहला के कार्यालय में जमा कर सकती हैं।

– अनुभाग मोहला अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानें
शासकीय उचित मूल्य दुकान, अंबागढ़ चौकी (शहरी) – आईडी क्रमांक 421007001, शासकीय उचित मूल्य दुकान गोर्राटोला – आईडी क्रमांक 422007007,  शासकीय उचित मूल्य दुकान सांगली – आईडी क्रमांक 422008001, शासकीय उचित मूल्य दुकान चिखली – आईडी क्रमांक 422007050 उक्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आवंटन छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के अंतर्गत किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाइट fcs.cg.gov.in तथा अनुविभागीय अधिकारी (रा.), मोहला कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

kgnews

Recent Posts

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

CG के थाने में नाबालिग से अभद्रता पर बड़ा एक्शन, TI और महिला हेड कांस्टेबल सस्पेंड

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त…

51 minutes ago
अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, पूर्व सरपंच समेत 8 लोगों पर 5 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

पांढुर्ना  पांढर्णा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ की बेटियों का नेशनल बास्केटबॉल में जलवा, स्वर्ण जीतने पर CM साय ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ की बालिका बास्केटबाल टीम ने नेशनल टूर्नामेंट के फाइनल मे शानदार खेल का…

2 hours ago
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री…

2 hours ago
युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल

युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल

युवा देश की आशा और सामर्थ्य : राज्यपाल पटेल भावी जीवन में संवेदना के साथ…

2 hours ago
मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन

मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन

मध्यप्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का किया पालन शुजालपुर में ऊर्जीकृत…

2 hours ago