– बोरवेल रिचार्ज शाफ्ट सैंड फिल्टर का किया अवलोकन
– ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से तालाब के पानी को निस्तारी उपयोग योग्य बनाने के संबंध में दी गई विस्तार से जानकारी
– अमृत सरोवर के किनारे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण
राजनांदगांव। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बडग़ांव चारभाठा के अमृत सरोवर में सियान सदन का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने गांव के तालाब में जाने वाले पानी को स्वच्छ कर निस्तारी उपयोग योग्य बनाने के लिए ग्रे-वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण हेतु 2 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने अमृत सरोवर के किनारे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने बोरवेल रिचार्ज शाफ्ट सैंड फिल्टर का अवलोकन किया और वाटर रिचार्ज के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गांव के तालाब में निस्तारी उपयोग के लिए घरेलू उपयोग पानी को ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से निस्तारी योग्य बनाने के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह उपस्थित रहे।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 4 सियान सदन अमृत सरोवर के साथ बनाए गए है। जिसमें बुजुर्गों के बैठने और बच्चों को खेलने के लिए झूले भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 187 स्थानों में असफल बोर से रिचार्ज के लिए बोरवेल रिचार्ज शाफ्ट सैंड फिल्टर बनाया जा रहा है। जिसमें से 120 स्थानों में कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे वाटर रिचार्ज होगा। सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने बताया कि ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से तालाब में जाने वाले पानी को स्वच्छ कर निस्तारी उपयोग योग्य बनाया जाएगा। ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जलाशयों के प्रदूषण से रोका जाएगा। जल पुनर्भरण एवं ग्रे वाटर के सुरक्षित निपटान के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बोरवेल रिचार्ज शाफ्ट सैंड फिल्टर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्षा जल संचय के लिए बोरवेल रिचार्ज शाफ्ट सैंड फिल्टर बहुत उपयोगी संरचना है। इस दौरान सरपंच वासुदेव भण्डारी, रविन्द्र वैष्णव, निरेन्द्र साहू, रामकुमार गुप्ता, अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
इंदौर इंदौर में आयोजित कॉन्क्लेव ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), स्वच्छ ऊर्जा और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के…
सागर/ जैसीनगर जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा पेगवार में शादी के तीसरे ही दिन…
रायपुर : नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप…
रायपुर : नक्सल मुक्त बीजापुर अब विकसित बीजापुर की ओर बढ़ रहा-मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कैबिनेट…
छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक…
उज्जैन / भोपाल मध्यप्रदेश के उज्जैन में MBBS की पढ़ाई कर रही एक छात्रा का…