छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम बडग़ांव चारभाठा के अमृत सरोवर में सियान सदन का किया लोकार्पण

– बोरवेल रिचार्ज शाफ्ट सैंड फिल्टर का किया अवलोकन
– ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से तालाब के पानी को निस्तारी उपयोग योग्य बनाने के संबंध में दी गई विस्तार से जानकारी
– अमृत सरोवर के किनारे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

राजनांदगांव। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बडग़ांव चारभाठा के अमृत सरोवर में सियान सदन का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने गांव के तालाब में जाने वाले पानी को स्वच्छ कर निस्तारी उपयोग योग्य बनाने के लिए ग्रे-वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण हेतु 2 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने अमृत सरोवर के किनारे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने बोरवेल रिचार्ज शाफ्ट सैंड फिल्टर का अवलोकन किया और वाटर रिचार्ज के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गांव के तालाब में निस्तारी उपयोग के लिए घरेलू उपयोग पानी को ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से निस्तारी योग्य बनाने के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह उपस्थित रहे।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 4 सियान सदन अमृत सरोवर के साथ बनाए गए है। जिसमें बुजुर्गों के बैठने और बच्चों को खेलने के लिए झूले भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 187 स्थानों में असफल बोर से रिचार्ज के लिए बोरवेल रिचार्ज शाफ्ट सैंड फिल्टर बनाया जा रहा है। जिसमें से 120 स्थानों में कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे वाटर रिचार्ज होगा। सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने बताया कि ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से तालाब में जाने वाले पानी को स्वच्छ कर निस्तारी उपयोग योग्य बनाया जाएगा। ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से  जलाशयों के प्रदूषण से रोका जाएगा। जल पुनर्भरण एवं ग्रे वाटर के सुरक्षित निपटान के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बोरवेल रिचार्ज शाफ्ट सैंड फिल्टर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्षा जल संचय के लिए बोरवेल रिचार्ज शाफ्ट सैंड फिल्टर बहुत उपयोगी संरचना है। इस दौरान सरपंच वासुदेव भण्डारी, रविन्द्र वैष्णव, निरेन्द्र साहू, रामकुमार गुप्ता, अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न उद्यमियों को भेल और गेल…

40 minutes ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ’सेवा…

55 minutes ago
CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण…

1 hour ago
CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन, सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर जन समस्या…

1 hour ago
CG : नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवचरण भगत …

CG : नैनो उर्वरक से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और कीटों से भी मिली राहतः देवचरण भगत …

अम्बिकापुर । कृषि क्षेत्र में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने से किसानों की आय…

1 hour ago
CG : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम : 22 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के कचरे का होगा पृथक संग्रहण …

CG : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम : 22 ग्राम पंचायतों में चार प्रकार के कचरे का होगा पृथक संग्रहण …

एमसीबी । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 लागू होने तथा माननीय…

1 hour ago