राजनांदगांव , रायपुर से अपने गांव लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि तेज और लापरवाही से चल रही मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
घटना 18 जुलाई की देर रात की है। युवक का शव पूरी रात यूं ही पड़ा रहा। 19 जुलाई की सुबह ढूंढने निकले परिजनों को बरबसपुर पुलिया के पास युवक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने बताया कि ग्राम बरबसपुर निवासी 30 वर्षीय रोशन यादव रायपुर में मजदूरी करता था। वह 18 जुलाई को बस से गांव लौट रहा था।
परिजनों को रात 10 से 11 बजे तक घर पहुंचने की जानकारी दी थी। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने अगले दिन सुबह उसकी तलाश शुरू की। सुबह करीब पांच बजे बरबसपुर पुल के आगे सड़क पर रोशन यादव का शव मिला। घटनास्थल पर सड़क पर घिसटने और दुर्घटना के निशान भी मिले। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। एक्सीडेंट करने वाले एक बाइक की जानकारी पुलिस को मिली है।
रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…
रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…
बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…
रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…