21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन ने दिए निर्देश

“योगा संगम“ और “हरित योग“ के संदेश के साथ हर गांव-हर शहर में आयोजित होंगे विशेष योग शिविर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को जिले भर में भव्य और उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने की तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला समाज कल्याण विभाग, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा समस्त संबंधित कार्यालय प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। समाज कल्याण संचालनालय, रायपुर के मार्गदर्शन में इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा संगम“ और “हरित योग“ पर आधारित रहेगी। कार्यक्रमों का आयोजन प्रातः 6 बजे से शुरू होकर जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत/नगरीय निकायों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा। जिला कार्यालय समाज कल्याण द्वारा जारी आदेश में नगर निगम आयुक्त, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पंचायत अधिकारी गण एवं अन्य विभाग प्रमुखों से आग्रह किया गया है, कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनसहभागिता सुनिश्चित करें। वहीं सभी आयोजन स्थलों पर फोटो एवं वीडियो दस्तावेजीकरण अनिवार्य होगा, जिसे dpsw.mcb@gmail.com पर ईमेल या विशेष वाहक के माध्यम से जिला कार्यालय समाज कल्याण को भेजना होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष शुभकामना संदेश भी साझा किया जाएगा, जिसमें उन्होंने योग को भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का गौरव बताया है। प्रधानमंत्री ने “योगः एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य“ थीम को वैश्विक स्वास्थ्य, पर्यावरणीय संतुलन और सर्वांगीण मानव कल्याण से जोड़ते हुए इसे सामूहिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे बच्चे, युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक सभी सक्रिय भागीदारी कर सकें।

kgnews

Recent Posts

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

2 minutes ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

4 minutes ago
CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

CG : अनुकंपा नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

8 minutes ago
CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

CG : एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले…

12 minutes ago
CG : खैरागढ़ में उपद्रव कर शांति भंग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

CG : खैरागढ़ में उपद्रव कर शांति भंग करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस…

25 minutes ago
CG : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों के डंप का भंडाफोड़

CG : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों के डंप का भंडाफोड़

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी…

31 minutes ago