प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव
रायपुर। देश में लगाए गए आपातकाल को आज 50 साल पूरे हो गए हैं। आपातकाल की 50वीं बरसी पर बीजेपी ‘संविधान हत्या दिवस’ मना रही है। बुधवार को डिप्टी सीएम अरुण साव ने इसे भारतीय लोकतंत्र और राजनीति का सबसे काला अध्याय बताया है।
एकात्म परिसर, भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कहा कि 1975 की इमरजेंसी भारतीय लोकतंत्र और राजनीति का सबसे काले अध्याय है। अब तक भारत में तीन बार 1962, 1971 और 1975, आपातकाल लागू किया गया। लेकिन तीसरी बार अपने स्वार्थ के लिए लागू किया गया। यह लोकत्रंत की हत्या थी।
डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि साल 1971 के चुनाव में कांग्रेस की भारी बहुत से सरकार बनी थी। इस दौरान देश के हालत बद से बद्दतर थे। सरकारी अधिकारियों और मशीनिरी का दुरुपयोग हुआ। देशभर में आंदोलन सुलग रहा था, इधर कोर्ट में याचिका लगी थी। कोर्ट ने चुनाव को अपात्र घोषित करने का फैसला सुनाया. छ साल तक के लिए चुनाव नहीं होने दिए गए। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के याचिका खारिज कर हाई कोर्ट के फैसला को सही बताया और फिर आपातकाल लगाया गया।
आपातकाल के समय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 1975 आपातकाल के दौरान 253 पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया। एक लाख लोगों को जेल में डाला गया। अन्याय और अत्याचार की हद तो तब हो गई जब राजनाथ जैसे नेता को अपनी माता के अंत्येष्टि में जाने तक नहीं दिया गया। आज इस कालखंड को पचास साल पूरे हो गए लेकिन कांग्रेस पार्टी का व्यवहार अभी तक बदला नहीं है। इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री की खुर्सी बचाने के लिए देश को आपातकाल में धकेला गया था।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के सर्वोच्च नेता विदेश जा कर देश को बदनाम करते हैं, जैसे- तैसे वह सत्ता में लाने के लिए आज भी वहीं मानसिकता दोहराते हैं। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर आज भाजपा सरकार में बदली है। देश-प्रदेश में आज स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान हो रहा है। कांग्रेस ने तो इस योजना को बंद कर दी थी, हमारी सरकारी बनी तो हम फिर से शुरुवात किए हैं।
रायपुर: रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा जोन 4 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व…
अंबिकापुर: कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू नवीन एवं…
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय ज्ञान…
अंबिकापुर/रायपुर: एसीबी विशेष न्यायालय ने रिश्वत लेते पकड़े गए में लिपिक व्ही०के० सिन्हा को 03…
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आकर एक जंगली हाथी गंभीर रूप…