अवर्गीकृत

करी पत्ता का पानी भी सेहत को बनाता है दमदार

अगर आपको भी यही लगता है कि औषधीय गुणों से भरपूर करी पत्ते का इस्तेमाल महज खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। करी पत्ता आपकी सेहत पर फायदों की बौछार कर सकता है। अगर आप भी करी पत्ते का पानी पीने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में नहीं जानते हैं, तो आपको भी महज एक हफ्ते के लिए इस नेचुरल ड्रिंक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर देखना चाहिए।

कैसे बनाएं करी पत्ते का पानी?

करी पत्ते का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालें। अब इस पानी में मुट्ठीभर करी पत्ते डालकर इसे अच्छी तरह से बॉइल करें। उबलने के बाद, जब ये पानी हल्का ठंडा हो जाए, तब आप इसे छानकर पी सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह करी पत्ते का पानी पीना चाहिए। करी पत्ते का पानी आपकी हार्ट हेल्थ से लेकर आपकी लिवर हेल्थ तक के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

हर रोज करी पत्ते का पानी पीकर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। करी पत्ते का पानी आपके शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो भी आपको करी पत्ते का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। करी पत्ते का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है यानी एसिडिटी और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से खुद का बचाव करने के लिए करी पत्ते के पानी को पिया जा सकता है।

करी पत्ते में पाए जाने वाले तत्व

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल गुणों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि आयुर्वेद के मुताबिक करी पत्ते को सेहत के लिए वरदान माना जाता है।

kgnews

Recent Posts

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…

23 minutes ago
CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…

25 minutes ago
नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर में धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान, घरों से बाहर फेंका सामान

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भरण्डा के बाद खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर…

46 minutes ago
CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य…

49 minutes ago
MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

MP Weather: भोपाल-सीहोर समेत कई इलाकों में बारिश, 50 जिलों में अलर्ट; खरगोन में आकाशीय बिजली से 2 की मौत

भोपाल मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के…

53 minutes ago
CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

CG : बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान …

बसना । घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति…

56 minutes ago