छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क से उतरकर गड्ढे में गिरी

रायगढ़।  रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला अनवरत चल रहा है,लोगों को वाहनों की रेलमपेल से मौत के साथ अपंगता और आर्थिक नुकसान तक उठाना पड़ रहा है। इस बीच बुधवार शाम में धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के आमापाली ग्राम के पास एक बड़ी दुर्घटना घटित हो गई है।

जिसमें तेज रफ़्तार स्कार्पियो सीजी 15 डी एन 1588 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरकर गढ्ढे में पलट गई। बताया जा रहा है सड़क के किनारे साइड सोल्डर नही बनाया गया था, जिससे वाहन सामने से आ रही वाहन को पासिंग देते समय सड़क से उतर गई। यह हादसा इतना भयानक था कि वाहन दो बार पलट गई।

स्कार्पियो के अदंर बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई, अफरा- तफरी का माहौल निर्मित हो गया। तेज आवाज हुई दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर आए और राहत बचाव कार्य मे जुटते हुए तत्काल डायल 112 तथा धरमजयगढ़ थाना प्रभारी को इसकी सूचना दिए। इस हादसे में वाहन में सवार 8 लोग जख्मी हो गए जिन्हें धरमजयगढ़ अस्पताल ले जाया गया , जहां से 3 की स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया है।

इसी स्थान पर दो दिन पहले भी हुई थी दुर्घटना

बताया जा रहा है कि दुर्घटना ग्रस्त वाहन में सवार लोग चंद्रपुर से वापस सूरजपुर सरगुजा लौट रहे थे। बता दे कि जिस जगह दुर्घटना हुई उक्त स्थल में दो दिन पहले भी एक ट्रक के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। लगातार हादसे के बाद भी सम्बंधित पीडब्ल्यूडी व स्थानीय प्रशासन ने कोई ठोस कदम नही उठाया है।

kgnews

Recent Posts

CG : बालोद में कांकेर की महिला से गैंगरेप, 3 दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस …

CG : बालोद में कांकेर की महिला से गैंगरेप, 3 दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस …

बालोद। जिले से महिला से गैंगरेप का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा…

2 minutes ago
राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

राजनांदगांव : समिति प्रबंधक की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम…

डोंगरगढ़ , मोहारा सेवा सहकारी समिति में दो माह पहले सामने आए करोड़ों रुपए के…

5 minutes ago
CG : 617 मलेरिया मरीज मिले, बस्तर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

CG : 617 मलेरिया मरीज मिले, बस्तर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट …

जगदलपुर. बारिश शुरू होते ही बस्तर में मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़…

7 minutes ago
राजनांदगांव : बच्चों संग शिक्षिका ने भी पहनी स्कूल ड्रेस, समानता का संदेश…

राजनांदगांव : बच्चों संग शिक्षिका ने भी पहनी स्कूल ड्रेस, समानता का संदेश…

डोंगरगांव , शासकीय प्राथमिक शाला अडाम की नवाचारी शिक्षिका ने विद्यालय में बच्चों के बीच…

16 minutes ago
राजनांदगांव : निगम कार्यालय के सामने नाली जाम है, सफाई नहीं…

राजनांदगांव : निगम कार्यालय के सामने नाली जाम है, सफाई नहीं…

राजनांदगांव | नगर निगम कार्यालय के सामने मुख्य नाली की लंबे समय से नियमित सफाई…

33 minutes ago