छत्तीसगढ़

जगदलपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023-स्वीप कार्यक्रम

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत धरमपुरा में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने बनाया विशाल मानव श्रृंखला

मानव श्रृंखला के जरिये बनाई गई स्वीप बस्तर की आकर्षक आकृति

कलेक्टर ने मतदाताओं को सभी निर्वाचन में मताधिकार का उपयोग करने दिलाई शपथ

जगदलपुर, 22 अगस्त 2023

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी निर्वाचनों में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालयीन युवाओं सहित अधिकारियों-कर्मचारियों और युवोदय के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को सभी निर्वाचनों में मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने एक साथ मिलकर मानव श्रृंखला के जरिये स्वीप बस्तर की आकर्षक आकृति निर्मित की। इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने युवाओं सहित सभी मतदाताओं को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप कार्यक्रम श्री प्रकाश सर्वे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हितेश बघेल, नगर पालिक निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालयीन युवा मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर : कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा

रायपुर : कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा

रायपुर : कौशल विकास से बंदियों के पुनर्वास को नई दिशा प्रदेश के जिला जेलों…

32 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से गंभीर बीमारियों के उपचार में मिल रही आर्थिक सहायता

मोहला : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से गंभीर बीमारियों के उपचार में मिल रही आर्थिक सहायता

           मोहला ।   राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य…

35 minutes ago
मोहला – विकासखंड स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

मोहला – विकासखंड स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

          मोहला । स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय…

37 minutes ago
नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- बिना सहमति किसी को मजबूर नहीं कर सकती पुलिस

नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- बिना सहमति किसी को मजबूर नहीं कर सकती पुलिस

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन…

43 minutes ago
रायपुर : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा

रायपुर : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा

रायपुर : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द…

1 hour ago