छत्तीसगढ़

मोहला : विकसित भारत-जी राम जी योजना का शुभारंभ – अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही विकसित भारत का लक्ष्य-जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह

– ग्रामीण परिवारों को  मिलेगा अब 125 दिनों का रोजगार, मजदूरी दर 261 रूपए से बढ़कर हुई 300 रूपए

            मोहला । विकसित  भारत- रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (वीबी जीरामजी) योजना का जिले में शुभारंभ समारोह जिला मुख्यालय मोहला के कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह उपस्थित रही। राष्ट्रीय स्तर पर योजना का शुभारंभ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति से किया।
               केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जीरामजी) योजना लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य है कि देश का कोई भी गरीब काम के अभाव में बेरोजगार न रहे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से जहां ग्रामीण मजदूरों को 125 दिनों का रोजगार मिलेगा, वहीं गांवों में विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी। चौहान ने कहा कि मजदूरों के पसीने का सम्मान हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। गरीबों की सेवा ही हमारे लिए भगवान की सेवा है।
            मुख्य अतिथि नम्रता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-जी राम जी योजना ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के तहत गांवों के विकास कार्य ग्राम सभाओं के प्रस्ताव के आधार पर पंचायतों के माध्यम से संचालित होंगे, जिससे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को अब समय पर मजदूरी का भुगतान होगा तथा जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
        योजनांतर्गत अब ग्रामीण परिवारों को 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा दैनिक मजदूरी दर 261 रूपए से बढ़ाकर 300 रूपए कर दी गई है। रोजगार नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है। समय पर मजदूरी मिलेगी, विलंब होने की स्थिति में मुआवजा देने का भी प्रावधान किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता ने कार्यक्रम के माध्यम से कहा कि जिले के ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ बढ़ चढ़ कर लेना चाहिए। उन्होंने नें कार्यक्रम में आई बिहान दीदियों एवं ग्रामीण महिलाओं कों विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प निरंतर पूरा किया जा रहा है।
        उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रोजगार गारंटी योजना को विकसित भारत-जी राम जी योजना के रूप में और अधिक प्रभावी बनाया गया है। अब केवल अस्थायी कार्यों तक सीमित न रहकर जल संरक्षण एवं संवर्धन, कृषि आधारित अधोसंरचना, आपदा प्रबंधन एवं बचाव, सामुदायिक परिसंपत्तियों तथा अन्य स्थायी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
            जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर ने विकसित भारत-जी राम जी योजना के उद्देश्य, प्रावधानों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत दस हितग्राहियों को फलदार पौधों  रोपण हेतु प्रदान किए गए। वहीं दो हितग्राही को खाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में  जिला पंचायत सदस्य लखन कलामे, नरसिंग भंडारी जनप्रतिनिधि दिलीप वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि

देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि

​रायपुर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों…

24 minutes ago
निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : शंगीता आर.

निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : शंगीता आर.

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों…

28 minutes ago
दिल्ली में हुई व्यापार बोर्ड की बैठक – मंत्री काश्यप ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

दिल्ली में हुई व्यापार बोर्ड की बैठक – मंत्री काश्यप ने किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

भोपाल  सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में…

28 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में खरीफ सीजन-2026 के दौरान…

33 minutes ago
सिंधिया राजघराने के 37 साल पुराने विवाद का होगा अंत, 8 जुलाई को कोर्ट में पूरी होगी औपचारिक प्रक्रिया

सिंधिया राजघराने के 37 साल पुराने विवाद का होगा अंत, 8 जुलाई को कोर्ट में पूरी होगी औपचारिक प्रक्रिया

ग्वालियर  सिंधिया राजघराने की करीब 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को लेकर…

51 minutes ago
सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार- भाटापारा जिला के बलौदाबाजार विकासखंड के…

53 minutes ago