गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में औद्योगिक विकास, निवेश को सुगम बनाने और हितग्राही मूलक योजनाओं तथा संभावित औद्योगिक निवेश पर चर्चा की गई। बैठक में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि जिले मंे वर्ष 2025-26 में नवीन स्थापित उद्योग की संख्या 7 है, जिनमें कुल पूंजी निवेश 9 करोड़ 41 लाख 95 हजार रुपये के साथ 45 लोगों को रोजगार दिया गया है।
लघु एवं सूक्ष्म श्रेणी के इन औद्योगिक इकाईयों में ग्राम धनपुर, कुड़कई एवं गिरवर में राईस मिल, ग्राम मड़ना में दो एवं अंजनी एक वेयर हाउस और ग्राम तरईगांव में फ्लाई एश ईंट निर्माण इकाई शामिल है। महाप्रबंधक ने बताया कि जिले में नवीन प्रस्तावित उद्योगों की संख्या 4 है, जिनमें 10 करोड़ 35 लाख 63 हजार रुपये पूंजी निवेश के साथ-साथ प्रत्यक्ष रुप से 38 लोगों को रोजगार प्राप्त होने की संभावना है।
उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंको को भेजे गए प्रकरणों की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक, महाप्रबंधक उद्योग एल पी गुप्ता सहित वन, विद्युत, जल संसाधन, लोक निर्माण, खनिज, श्रम, कृषि और नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…
रायपुर नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…
भोपाल रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…
भोपाल भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…
नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…
रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…