सरगुजा। अम्बिकापुर स्थित न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई है। मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी की सूचना मिलते ही अम्बिकापुर न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ-साथ निगरानी भी बढ़ा दी गई है। इस मामले में आईजी दीपक झा ने धमकी भरे ई-मेल की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मेल की गंभीरता से जांच की जा रही है और साइबर टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है। धमकी भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच जारी है।
मुंगेली. कभी मामूली जटिलता वाले मामलों में भी मरीजों को बड़े शहरों के लिए रेफर…
भोपाल मध्यप्रदेश में नौतपा की तपिश के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला…
धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में आमजन की सुरक्षा एवं…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया में प्रतिष्ठित करने वाली सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं…
रायपुर। नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और कार्रवाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य…
रायपुर। दो दिन पहले हुए हत्या के खुलासे के बाद मंदिर हसौद इलाके में आज…