उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ। गुरु पूर्णिमा पर्व पर गोवर्धन की परिक्रमा देकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे का कारण पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार का ट्रॉली में घुसना बताया जा रहा है। टक्कर इतनी भयंकर थी कि उसकी आवाज से हाईवे से गुजर रहे लोग सकते में आ गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने मदद के लिए घटनास्थल तक की दौड़ लगा दी।
मगर मदद मिलने से पहले ही कार सवार तीन लोगों समेत कुल चार लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं दो-तीन लोगों को गंभीर हालत में आगरा अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। मौके पर पौरी शहजादपुर गांव के ग्रामीण व राहगीर एकत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से घायलों को निकालने में जुट गए।
सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने तत्काल घायलों को फरह अस्पताल के अलावा आगरा और मथुरा के अस्पतालों में पहुंचाया। बताया गया है कि शेरपुर, भिंड, मध्य प्रदेश के करीब 2 दर्जन से अधिक श्रद्धालु गोवर्धन परिक्रमा लगा कर लौट रहे थे तभी रैपुरा जाट के समीप हादसा हुआ। सूचना के बाद मौके पर सीओ रिफाइनरी एवं एसपी सिटी भी पहुंच गए।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…